(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

संस्कृति केएमवी स्कूल मे वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2023-24 | डीएवी कॉलेज जालंधर में रोजगार कौशल पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन | डिप्स स्कूल कपूरथला में आयोजित की गई ग्रेजुएशन सेरेमनी | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के गुरु नानक स्टडी सेंटर द्वारा इंटर क्लास क्विज प्रतियोगिता का आयोजन | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी में दुनिया का अन्वेषण करने का आयोजन |

नन्हें छात्रों के पूर्ण विकास के लिए सेंट सोल्जर में जूनियर स्पोर्ट्स मीट






जालंधर:- नन्हें छात्रों के पूर्ण विकास में शिक्षा के साथ साथ खेलकूद का भी अहम रोल रहता है इसी को ध्यान में रखते हुए सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल खाम्ब्रा ब्रांच में जूनियर स्पोर्ट्स मीट करवाई गई जिसमें प्रिंसिपल रुपिंदर कौर के दिशा निर्देशों पर प्री-नर्सरी से पाँचवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया।

नन्हें छात्रों के लिए रेस, बैलन रेस, जंपिंग रेस, बनाना रेस, रिले रेस, लेमन स्पून रेस, थ्री लेग रेस, बैक रेस, सैक रेस, लॉन्ग जंप, बैलेंस रेस आदि करवाई गई। जिसमें नन्हें छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रेस में वरुण, गुरमीत, गुरकीरत, प्रभजोत ने पहला, अर्णव, सिमरन, जतिन ने दूसरा, प्रिंस ने तीसरा, बैलन रेस में मनमीत ने पहला, दिव्या ने दूसरा, युवराज ने तीसरा, जंपिंग रेस में सन्नी ने पहला, दिलप्रीत ने दूसरा, बनाना रेस में अनुज ने पहला, दमनजोत ने दूसरा, रिले रेस में दिलराज ने पहला, आर्यन ने दूसरा, इंदरप्रीत ने तीसरा, लेमन स्पून रेस में कमलदीप ने पहला, मानव ने दूसरा, प्रियंका ने तीसरा, थ्री लेग रेस में सुनैना, वरिंदर, किरणजोत ने पहला, योगेश, वंशिका, अरुणदीप ने दूसरा, बैक रेस में मुस्कान ने पहला, सैक रेस में प्रिंस ने पहला, अरमान ने दूसरा, दीक्षित ने तीसरा, लॉन्ग जम्प में गगन ने पहला, बैलेंस रेस में दिव्या ने पहला, युवराज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल रुपिंदर कौर ने विजयी रहे छात्रों को सन्मानित करते हुए उन्हें खेलों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar