(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रैंस में बिखेरे रंग






जालन्धर, 20 अक्तूबर : इनोसैंट हाट्र्स के इनोकिड्स जी.एम.टी. ब्रांच में नर्सरी विंग के बच्चों के लिए विवेशियस वाइब्रैंस कार्यक्रम विगत दिवस आयोजित किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा से अध्यापकों व अभिभावकोंं को आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि की भूमिका अभिभावकोंं ने ही अदा की। सर्वप्रथम नर्सरी-ई टू के बच्चों ने स्वागत गीत पेश किया। नर्सरी-ए के छात्रों ने एक्शन गीत प्रस्तुत किया, जिसके बोल ‘पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब’ थे। नर्सरी-बी के छात्रों ने पश्चिमी नृत्य प्रस्तुत किया। नर्सरी-डी के छात्रों ने राइम्स गीत और नर्सरी-सी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत योगा व एयरोबिक्स ने सभी को हैरान कर दिया। नर्सरी-ई वन द्वारा कृष्ण लीला की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। स्कूल की ओर से मैडम सविता खोसला ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। राष्ट्र-गान से कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर वाइस-प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा व प्राइमरी विंग की इंचार्ज हरलीन गुलरिया उपस्थित थे। उन्होंंने बताया कि विवेशियस वाईब्रैंस में बच्चों की प्रतिभा को मंच पर निखारा जाता है। इससे बच्चों मेंं मंच पर आने का भय दूर होता है। मंच संचालन मैडम पूर्णिमा पठानिया ने सम्भाला।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar