(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

इनोकिड्स के बच्चों ने दिया ग्रीन दिवाली का संदेश






जालन्धर : इनोकिड्स ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां व कैंंट-जंडियाला रोड में दिवाली का पर्व बहुत धूमधाम व उत्साह से मनाया गया।

नन्हें बच्चों ने ईको-फ्रैंडली दिवाली के तहत प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया। नन्हे बच्चोंं ने एक सुंदर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जिसमें भारत-मिलाप दिखाया गया। नन्हें बच्चे विशेष परिधानों में सजे हुए बहुत आकर्षक लग रहे थे व संवाद बोलकर तो उन्होंने सब का मन मोह लिया। ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष नन्हे-मुन्ने बहुत उत्साह से लगा रहे थे। इससे पूर्व विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों को दिवाली का अर्थ समझाया गया। के.जी. भाग-दो के बच्चों ने सुंदर रंगोली सजाई। जी.एम.टी. इंचार्ज गुरमीत कौर, लोहारां इंचार्ज अलका अरोड़ा व सी.जे.आर. इंचार्ज नीतिका कपूर ने बच्चों को बताया कि ग्रीन दिवाली कैसे मनाई जाती है। बच्चों ने अध्यापिकाओं से वादा किया कि इस बार वे शोर रहित दिवाली मनाएंगे और पटाखे नहीं चलाएंगे व इसके बारे में अपने माता-पिता व सभी दोस्तों को भी बताएंगे। बच्चों ने कक्षा में दिवाली पर कविताएं सुनाईं और गीत गाए। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने दिवाली की बधाई दी व ग्रीन दिवाली के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar