(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

लायंस क्लब जालंधर के प्रधान संजीव मड़िया की ताजपोशी






ओसवाल ग्रुप की चेयरपर्सन अरुणा अभय ओसवाल मुख्य अतिथि

जालंधर :-दिनांक 04-10-2017 को एक मुख्य समारोह के दौरान लायन क्लब जालंधर की प्रधानगी का ताज संजीव मड़िया के सिर पर सजाया गया। इस समारोह की मुख्य मेहमान आई.डी.लायन अरुणा अभय ओसवाल ने क्लब का दौरा किया और क्लब द्वारा किये जाने वाले वाले कार्यो की सराहना की और आगे भी सेवा के कार्य करने का प्रोत्साहन दिया। समारोह के चेयरमैन एम्बेस्डर ऑफ़ गुडविल लायन जे.बी.सिंह.चौधरी ने मुख्य मेहमान और आये हुए मैम्बर्स और मेहमानो का स्वागत किया। एम्बेस्डर ऑफ़ गुडविल लायन एस.एल.कपूर ने प्रधान और उनकी टीम सचिव मनीष चोपड़ा,कोषाध्यक्ष डॉ. विपुल त्रिखा,पी. आर.ओ दया किशन छाबड़ा को शपथ दिलाई। रूलिंग गवर्नर लायन स्वर्ण सिंह खालसा बतौर एनोग्राशन ऑफिसर अपनी पूरी डिस्ट्रिक की टीम के साथ उपस्थित थे। उप गवर्नर एस.के.पुंज और गुरमीत सिंह समानिन्त अतिथि बनकर उपस्थित थे। पूर्व प्रधान ललतेश भसीन ने कन्वेनर की भूमिका निभाई और उनके मुख्य सलाहकार पूर्व गवर्नर एम् एल कलसी और राम भारद्वाज रहे। प्रधान संजीव मड़िया ने प्रधानगी स्वीकार करते हुए क्लब को सम्बोधित किया और आगे सेवा के कार्य करते रहने और क्लब के लिए उचाईओं पर ले जाने का आवाहन किया। इस समारोह में उप प्रधान दिनेश शर्मा,कुलविंदर फुल्ल,राजिंदर बहल, पूर्व प्रधान जी.डी. कुंद्रा , ललतेश भसीन, डी.पी.छाबड़ा, रवि मलिक, नरिंदर भसीन,आर सी गुलाटी, एम पी सिंह , प्रोफ. ए जे सिंह, एफ सी सभरवाल के साथ बड़ी संख्या में क्लब के मैम्बर्स अपने परिवार के साथ उपस्थित हुए। अंत में उप प्रधान दिनेश शर्मा ने सभी आये हुए मेहमानो और प्रेस दोस्तों और इस समारोह को शानदार बनाने वाली टीम का धन्यवाद किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar