(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल जालंधर की टीम पहुंची फाइनल में






जालंधर :एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर के मैदान में भाई गोबिन्द सिंह पसरीचा मेमोरियल 18 वें ऑल इंडिया (अंडर-19) अन्तर सी.बी.एस.ई. स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान टूर्नामेंट के तीसरे दिन का पाँचवा मैच एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, जालंधर  और प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत (हरियाणा) की टीमों के मध्य खेला गया। आज के मुख्य मेहमान सुशील रिंकू (एम.एल.ए. जालंधर पश्चिम) के आगमन पर स. जरनैल सिंह पसरीचा (एम.जी.एन. ऐजूकेशनल ट्रस्ट के सचिव तथा  पैटर्न टूर्नामेंट) ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उनके साथ स. मेजर सिंह तथा बालीवुड एक्टर औंकार राजीव भी उपस्थित थे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों से उनका औपचारिक परिचय करवाया गया। 20 ओवर के इस मैच मे प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत (हरियाणा) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

स. जरनैल सिंह पसरीचा जी (एम.जी.एन. ऐजूकेशनल ट्रस्ट के सचिव तथा  पैटर्न टूर्नामेंट) ने मुख्य अतिथि श्री सुशील रिंकू को स्मृति चिन्ह भेट किया। श्री सुशील रिंकू ने अपने भाषण मे कहा कि एम.जी.एन. संस्था पंजाब में एक ऐसी संस्था है जो अपने विद्यार्थियों को पढ़ाई तथा खेलों के साथ-साथ अपनी सभ्यता व संस्कृति से भी जोड़े रखती है। ऐसे बच्चे अपने स्कूल, माता-पिता तथा देश का नाम रोशन करते हैं। मेरी भगवान से यह प्रार्थना है कि एम.जी.एन. संस्था दिन-दुगुनी रात चौगुनी उन्नति करे।

इस अवसर पर स. जरनैल सिंह पसरीचा जी (एम.जी.एन. ऐजूकेशनल ट्रस्ट के सचिव तथा  पैटर्न टूर्नामेंट), स. गुरप्रीत सिंह पसरीचा (वाइस चेयरमैन टूरनामेंट प्रबंधक कमेटी), स. गुरमोहन सिंह पसरीचा (टूरनामेंट कमेटी के सचिव), स. आर.एस. मेहता (ट्रस्टी) प्रिंसिपल श्रीमती गुनमीत कौर (एम.जी.एन. आदर्श नगर), वाइस प्रि. स. के. एस. रंधावा (एम.जी.एन. आदर्श नगर), मिस सतवंत गाखल तथा श्रीमती बरिन्दर बड़वाल ने भी अपनी उपस्थिति दी।

मैच का विवरण इस प्रकार है-

20 ओवर के मैच में प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत (हरियाणा) ने पहले बल्लेबाजी  करने का निर्णय लिया। प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत (हरियाणा) की टीम ने 20 ओवर में 10 विकटें खोकर 121 रन बनाए व विरोधी टीम के आगे 122 रन बनाने का लक्ष्य रखा। एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, जालंधर ने 16.4 ओवर में ही 5 विकटें खोकर 122 रन बना लिए। इस प्रकार यह मैच एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, जालंधर ने जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के अंत में मुख्य मेहमान स. गुरमोहन सिंह पसरीचा (टूरनामेंट कमेटी के सचिव) ने खिलाड़ियों को सर्टीफिकेट प्रदान किए।                                                  

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar