(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

इनोसैंट हार्ट्स कालेज आफ एजुकेशन में पटाखा रहित अभियान आयोजित






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स कालेज आफ एजुकेशन की ओर से 10 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक पांच दिवसीय पटाखा रहित अभियान का आयोजन किया गया जो स्कूल प्रशिक्षण अभियान के तहत था।

इसमें जालन्धर के विभिन्न स्कूलों जैसे सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल खांबड़ा; लायलपुर खालसा पब्लिक स्कूल, इनोसैंट हार्ट्स स्कूल लोहारां और इनोसैंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन माडल टाऊन ने योगदान दिया। कालेज की एन.एस.एस. शाखा ने विभिन्न गतिविधियों का शृंखला के रूप मेंं आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धरती को पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचाना था। स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को पटाखों से होने वाले नुक्सान के बारे मेंं बताया गया और विद्यार्थियों व शिक्षकों ने इस विषय पर अपने-अपने विचार भी रखे। पटाखा रहित दिवाली कैसी हो-इस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। पटाखों के नुक्सान के बारे मेंं लोगोंं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने आस-पास के गांवों मेंं रैली भी निकाली और वातावरण को स्वच्छ रखने संबंधी नारे भी लगाए गए। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के सम्बन्ध में छात्रोंं ने शपथ भी ली। छात्रों व अध्यापकों ने नृत्य नाटिका से समझाया कि दिवाली को सजावटी दीयों व मोमबत्तियों से मनाया जाना चाहिए। भगवान राम के वनवास की कहानी को पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्राचीनकाल में दिवाली कैसे मनाई जाती रही, इस पर भी प्रस्तुति दी गई। छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रिंसीपल डा. अरजिन्दर सिंह के मार्गदर्शन में इस पूर्ण अभियान को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि दिवाली पर हमें अपनी चारों तरफ सकारात्मक परिवर्तन करते हुए अपनी आत्मा को प्रकाशमय करना चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar