(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने विद्यार्थी संघर्ष मोर्चा के सहयोग से एक घोषणा पत्र और निबंध लेखन प्रतियोगिता | संस्कृति केएमवी स्कूल ने जेईई (मुख्य) 2024 में अभूतपूर्व सफलता हासिल की | डीएवी कॉलेज जालंधर के ईको क्लब ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम ईएमसीओ का आयोजन किया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया | एच ऍम वी के सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

नेत्रहीन और दृष्टिबाधित जनों की चुनौतियों के प्रति सेंट सोल्जर ने किया जागरूक






जालंधर :-सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टिच्युशनज में आज ‘सफेद बेंत’ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दृष्टि हीन व मंद दृष्टि वाले लोगों के संबंध में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिस में दौरान स्कूल छात्रों ने उत्साह से भाग लेते हुए यहां एक जागरूकता रैली निकाली वहीं लघु नाटक पेश कर नेत्रहीन लोगों को पेश आने वाली समस्याओं को उजागर किया। ग्रुप की वाइस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा ने ‘वल्र्ड वाइट केन सेफ्टी डे’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को नेत्रहीन व मंद दृष्टि वाले लोगों को पेश आने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक करना व ऐसे लोगों की प्राप्तियों व उपलब्धियों को उजागर करना है। संगीता चोपड़ा ने कहा कि व्हाइट केन डे अभियान का उद्देश्य पूरे विश्व को इस बारे में परिचित कराना है कि नेत्रहीन और दृष्टिबाधित बिना किसी सहारे के अपना जीवन जीते हैं और काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में 16 मिलियन से अधिक नेत्रहीन और 18 मिलियन से अधिक दृष्टिबाधित व्यक्ति हैं। इन्हें प्राय: शिक्षा अवसर, रोजगार आदि प्राप्त करने में कठिनाई होती है। इस लिए हम आम लोगों का फर्ज बनता है हम इनकी मदद के लिए आगे आएं। इस अवसर लघु नाटक पेश करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar