(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

के.एम.वी. में राजस्थानी कलाकारों ने बिखेरे लोक धुनों के रसमयी स्वर






जालंधर :-भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय, जालंधर में विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के दृष्टिगत समय-समय पर अनेक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इसी श्रृंख्ला के अंतर्गत स्पिक मैके के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राजस्थानी कलाकारों को विद्यालय में आमंत्रित किया गया। इन कलाकारों ने राजस्थानी लोक जीवन एवं लोक संस्कृति पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किए। विद्यालय में पधारी राजस्थानी कलाकारों की यह टीम जोधपुर वारनवाल गांव से सबंधित थी। इस टीम में शामिल अनवर खान लांघा, रहमत खान लांघा के सुपुत्र है जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में संगीत दिया। पिछले 33 सालों से वे स्पिक मैके के साथ जुड़े रहे। अनवर खान लांघा संगीत के आठ साल की उम्र से जुड़े हुए है और स्पिक मैके से उनका सबंध 13 सालों से भी अधिक समय से है। इस संगीत कार्यक्रम में जनाब ईदु खान लांघा हारमोनियम पर, जनाब हुसैन खान तथा जनाब बरकत खान ने ढोलक पर जनाब पठान खान ने खड़ताल पर बाखूबी उनका साथ निभाया। संगीत के इन पारंगत कलाकारों ने अपने मधुर संगीत की स्वर लहरियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इन कलाकारों का फूलों से अभिनंदन किया तथा ज्योति प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्या जी ने अपने स्वागत संबोधन में लोक संगीत को आत्मा की आवाका बताते हुए उसे सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने भारतीय संगीत एवं संस्कृति को प्रसारित करने में स्पिक मैके के योगदान की सराहना की। प्राचार्या जी ने ई सी ए विभाग की डीन डा. गुरजोत कौर को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar