(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की छात्रा ने परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया | के.एम.वी. में करियर प्रोस्पेक्ट्स इन डिफेंस: फ्यूचर अहेड विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित | एच.एम.वी. की साक्षी एम.ए. हिन्दी तृतीय सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी में प्रथम | सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, जालंधर के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोश | मेहर चन्द पॉलीटैक्निक के विद्यार्थियों का रामकृष्ण आश्रम चंडीगढ़ में एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर |

ऑटोनॉमस स्टेट्स मिलने से के.एम.वी. में दौड़ी खुशी की लहर






जालंधर:- भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय, जालंधर को यू.जी.सी. एम.एच.आर.डी. भारत सरकार की ओर से स्वायत्तशासी महाविद्यालय ऑटोनॉमस कालेज के स्टेट्स से अलंकृत किया गया।

के.एम.वी. पंजाब का वह पहला तथा एकमात्र कालेज है जिसे यह दर्जा प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से के.एम.वी. ने कीर्ति के नवीन शिखर को स्पर्श करने का गौरव हासिल किया है। 132 वर्ष के दौरान तीन शताब्दियों (132 वर्ष) से नारी शिक्षा के प्रचार व विकास में उल्लेखनीय कार्य कर रही इस संस्था की यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उसकी विकास यात्रा का ऐतिहासिक मोड़ और मील का पत्थर है। संस्था की इस उपलब्धि की सूचना से पूरे कालेज में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण है। चिरप्रतिष्ठित इस निर्णय की घोषणा के साथ ही कालेज के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। कालेज के सभागार में जब प्रिंसीपल महोदय प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विद्यालय को ऑटोनॉमस स्टेटस मिलने की घोषणा की तो सारा हाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। प्राचार्य महोदया ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के संस्थापकों एवं प्रबंधक कमेटी द्वारा दिखाए गए मार्ग को देते हुए कहा कि समूह स्टाफ, प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे अनथक प्रयास से हम उस मुकाम को हासिल करने में सफल हुए है। सभी छात्राओं ने हर्षपूर्वक तालियों से इस घोषणा का स्वागत किया। सभा में मौजूद सभी फैकल्टी मैंबर्स ने प्रिंसीपल मैडम को मुबारकबाद दी तथा इस नई जिम्मेवारी को सक्षमता से निभाने के लिए उनकी उम्मीदों एवं योजनाओं में अपना सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दोहराया। इस खुशी के मौके पर सभी छात्राओं व स्टाफ सदस्यों का मुंह मीठा करवाया गया। खुशी से झूमते हुए प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर थिरकते हुए अपने मन में उत्साह और खुशी को प्रकट किया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar