(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

शिव चंद गुप्ता स्कालरशिप से हर साल प्रतिभावान और ज़रूरतमंद स्टूडेंट्स लाभ उठाते हैँ






जालंधर:-डी ए वी कॉलेज में " कॉलेज फॉर एवरीवन " के तहत ' शिव चंद गुप्ता स्कालरशिप' में प्रतिभावान और ज़रूरतमंद छात्र और छात्राओं को छात्रवृति वितरित की गई। यह छात्रवृति डी ए वी कॉलेज से पढ़े सिंगापुर जा बसे राम.के.गुप्ता द्वारा हर साल कॉलेज में दी जाती है । राम नें कहा की वह यह छात्रवृति अपने पिता स्वर्गीय श्री शिव चंद गुप्ता की याद में स्टूडेंट्स को वितरित करते हैँ और अपने कॉलेज में आकर उसकी सेवा कर उन्हें संतुष्टि मिलती है। कॉलेज में छात्रवृत्ति प्रभारी एवं वरिष्ट वाईस प्रिंसिपल प्रो वी के सरीन नें इस छात्रवृति के बारे बताते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में स्टूडेंट्स को उनकी प्रतिभा और ज़रूरत के हिसाब से चार श्रेणियों में बांटा गया था। उनकी व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर अधिकतम पांच हज़ार और न्यूनतम एक हज़ार की राशि स्टूडेंट्स में बांटी गई।

प्रिंसिपल डॉ एस के अरोड़ा नें बताया कि इस छात्रवृति में 57 प्रतिभावान और ज़रूरतमंद छात्र और छात्राओं को फ़ायदा मिला। अपनी बात जारी रखते हुए प्रिंसिपल डॉ एस के अरोड़ा ने राम.के.गुप्ता का स्वागत और धन्यवाद करते हुए कहा कि श्री राम कॉलेज के पुराने छात्र और पोलिटिकल साइंस विभाग में शिक्षक भी रह चुके है और अपनी शिक्षण संस्था के लिए 2006 से लगातार सालाना कॉलेज के स्टूडेंट्स को दो से ढाई लाख की राशि बतौर छात्रवृति वितरित करते है। छात्रवृति की पूरी परिक्रिया में कॉलेज के पूर्व डारेक्टर कॉलेजेज़ डॉ एम एल एरी, वाईस प्रिंसिपल प्रो वी के सरीन, वाईस प्रिंसिपल प्रो टी डी सैनी, रजिस्ट्रार प्रो अरुण मेहरा, बरसर प्रो अजय कुमार अग्रवाल, डीन प्लेसमेंट प्रो निच्चय बहल और अकाउंट अफसर अनिल शर्मा भी शामिल थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar