(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

खेल का मैदान बन रहा है 'कूड़े का मैदान'






जालंधर:- 2 अक्तूबर, 2014 ये वही दिन था जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छ भारत अभियान' की शुरुआत की थी। पीएम मोदी द्वारा चलाए गए इस अभियान को आज पूरे तीन साल हो गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प तीन साल बाद भी पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है।  राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे भारत में चाहे लोगों की बात करें या सफाई कर्मचारियों की, सभी ने इस अभियान को सिर्फ ठेंगा ही दिखाया है। बात करें पंजाब के महानगर जालंधर की तो साल 2016 में इसे स्मार्ट सिटी की सूची में तो शामिल कर लिया गया लेकिन सफाई के मामले में अब भी यहां की स्थिति दयनीय ही है। 

ताज़ा मामला जालंधर के डीएवी कॉलेज के खेल ग्राउंड का है, जहां लोग मैदान के मुख्य दरवाज़े के सामने ही कूड़े का ढेर लगा रहे हैं। जिस कारण वहां पर सुबह की सैर करने वाले लोगों और यहां खेलने आने वाले विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस बारे निगम कर्मचारियों को भी सूचित किया गया लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इस सारे मामले को लेकर डीएवी कॉलेज के छात्रों तथा कॉलेज के ही फिज़िकल विभाग के मुखी प्रो. मनु सूद ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रशासन को बार इस बारे  में सूचित किया गया लेकिन उनकी तरफ से इस कूड़े को यहां से नहीं उठाया गया। इतना ही नहीं, लोग सामने खेल का मैदान देखते हुए लगातार यहां कूड़ा फैंक रहे हैं। वहीं प्रो. मनु सूद ने भी प्रशासन द्वारा कोई कदम न उठाये जाने संबंधी बताया कि जालंधर की जितने भी खेल के मैदान है, चाहे वह डीएवी कॉलेज का खेल मैदान हो या फिर स्थानीय बर्ल्टन पार्क हो। लोग खाली जगह देखकर यहां बे-झिझक कूड़ा फेंकते हैं लेकिन निगम कर्मी भी आँख मूंदे हुए बैठे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान सभी विद्यार्थियों और प्रो. मनु सूद ने निगम से कूड़ा फैंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है और इसके साथ ही यहां के कूड़े को भी उठाने का आग्रह किया है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar