(Date : 16/April/2424)

(Date : 16/April/2424)

ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੇ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਹੈਲਥ ਸੈਂਟਰਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਫੈਲਾਈ ਵੋਟ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ | ਸਵੀਪ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਵੋਟਰ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन में एलुमनी मीट 2024 का आयोजन | आई.के.जी पी.टी.यू में इंडियन नॉलेज सिस्टम विषय पर विशेष लेक्चर सत्र आयोजित | मतदान के दिन युवा मतदाताओं को चुने हुए होटलों/रेस्तरां में खाने पर मिलेगी 25% की छूट |

डिप्स ढिलवां में 16वें सी.बी.एस.ई कलस्टर कबड्डी टूर्नामैंट का आयोजन






दल में एक साथ रहकर हर मुश्किल से लडऩे का संदेश देती है कबड्डी- अर्पित शुक्ला


जालंधर : डिप्स स्कूल ढिलवां के प्रांगण में 16वें सी.बी.एस.ई कलस्टर कबड्डी टूर्नामैंट का आयोजन किया गया। 9 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय टूर्नामैंट में जम्मू कश्मीर तथा पंजाब के 14 जिलों के 47 स्कूलों की 77 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता दौरान लडक़ों की टीम को अंडर 19 (65 किलों भारवर्ग: व अंडर 17 (60 किलो भार वर्ग) तथा लड़कियों की टीम को अंडर 19 में 60 किले भार वर्ग व अंडर 17 में 55 किलो वर्गभार में विभाजित किया गया। कबड्डी कलस्टर में आई.पी.एस श्री अर्पित शुक्ला( आई.जी.पी जोनल-कक पंजाब जालंधर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कलस्टर दौरान डिप्स चेन के चेयरमैन गुरबचन सिंह, चेयरपर्सन जसविंदर कौर, एम.डी सरदार तरविंदर सिंह, वाईस चेयरपर्सन प्रीतइंदर कौर, चीफ एडवाइज़र जसमीत कौर , सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा , विजयपाल शर्मा सी.बी.एस.ई अबजरवर, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इनके इलावा जी.एम. के.बी.जी.एस बल, प्रिंसीपल डिप्स ढिलवां शांति शर्मा, प्रिंसीपल जी.बी ढिलवां गुरविंदर कौर व गणमान्य उपस्थित थे। कलस्टर का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण उपरांत ज्योंति प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसका आगाज थीम सांग- वी विल रॉक यू गा कर अपनी मधुर आवाज़ से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी के साथ विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी विरासत के प्रतीक गिद्दे तथा भंगड़े के रीमिक्स फ्यूकान को प्रस्तुत किया गया। जिसने माहौल को नये जोश से भर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पंजाब के मार्शलाट्स गतके को प्रस्तुत किया गया। ग्रैड फिमाले जय हो की प्रस्तुत ने सारे पंडाल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा डैक्लारेशन मीट ओपन का आदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अर्पित शुक्ला ने डिप्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा सभी खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक विशेष स्थान रखते है। यह खिलाडिय़ों में जीत की भावना को पैदा करते हुए हमें हर परिस्थिति में लडऩा सिखाते है । उन्होंने कहा कि कबड्डी पंजाब का मुख्य तथा पुरातन खेल है, जो खिलाडिय़ों में एक नए जोश को भरते हुए दल में एक साथ रहकर हर मुश्किल से लडऩे का संदेश देता है।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन लडक़ों के कुल 12 मैंच तथा लड़कियों के कुल 8 मैच खेले गए। पहिले दिन की विजेता टीमे एम.के.डी डी.ए.वी पब्लिक स्कूल अटारी अंडर 17, ग्रीनलैड कॉनवैंट स्कूल लुधियाना अंडर 17 , सर मार्शल स्कूल बलियाल होशियारपुर अंडर 17, डिप्स उग्गी लडक़े अंडर 17, डिप्स कपूरथला लड़किया अंडर 19, डिप्स मेहता लडक़े अंडर 19, डिप्स ढिलवां अंडर 17, डिप्स हरियाणा लडक़े अंडर 17 । मुख्य अतिथि और डिप्स मैनजमेट ने जीतने वाली टीमो को बदाईं दी और अगले मैचो के लिए प्रोतसाहित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar