(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

डी ए वी में केहर स्पोर्टिंग फुटबाल क्लब का हुआ गठन






"भूतपूर्व एवम वर्तमान प्रोफेसरों तथा खिलाड़ियों के सहयोग से होगा क्लब का रख-रखाव, समारक्षण और विकास"

जालंधर : डीऐवी कॉलेज जालंधर में आज 31वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग के ग्रुप मैच का आयोजन किया जाएगा। यह मैच डीऐवी कॉलेज के फुटबॉल क्लब केहर एफसी एवम मिनेर्वा पंजाब एफसी के मध्य खेला जाएगा। मैच का आयोजन डीऐवी खेल मैदान में रविवार 8 अक्टूबर 2017 को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस मैच के लिए डीऐवी की तरफ से मुक्कमल तैयारियां की जा रही है। खिलाड़ियों का उत्साह भी इस मैच के लिए चरम पर है। यह टूर्नामेंट पंजाब के बेहतरीन फुटबाल क्लबों के बीच खेला जाता है। केहर एफसी प्रथम बार इसमें हिस्सा ले रहा है। टूर्नामेंट में टीमों को 2 हिस्सों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में 6-6 टीमों को रखा गया है। केहर एफसी को ग्रुप बी में रखा गया है। गौरतलब है के डीऐवी कॉलेज, जालंधर ने शताब्दी वर्ष में शारीरिक शिक्षा एवं स्पोर्ट्स विभाग के अपने पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. केहर सिंह के सम्मान में इस क्लब का निर्माण किया। प्रो. केहर सिंह ने तीन दशक से ज्यादा तक डी ए वी कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवा प्रदान की। वो 2002 से 2005 तक विभाग के अध्यक्ष भी रहे। उनके संचालन में विभाग से कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी भी निकले। वो एक दूरदर्शी व्यक्तित्व के स्वामी हैं, जिनको खिलाड़ियों का हुनर पहचानने एवम उसे निखारने में महारत हासिल है। विभाग के वर्तमान अध्यक्ष डा मनु सूद भी उनके शिष्य रह चुके हैं। इस क्लब के गठन कॉलेज के भूतपूर्व एवम वर्तमान प्रोफेसरों एवं खिलाड़ियों के सहयोग से किया गया है। इसके निर्माण एवम विकास का कार्य भी इन सभी के सहयोग से किया जा रहा है। सभी प्रोफेसर एवं खिलाड़ी इसमें अपना हर तरह का योगदान देने के लिए तत्तपर हैं। प्रिंसिपल एस. के. अरोड़ा ने इस क्लब की सफलता एवं मैच के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे क्लब बनाने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मौका मिलता है। हमारा प्रयत्न रहेगा का भविष्य में हम अन्य खेलों के लिए भी ऐसे क्लबों का निर्माण कर सकें।

शारीरक शिक्षा एवं स्पोर्ट्स विभाग के अध्यक्ष डा. मनु सूद ने कहा कि केहर एफसी क्लब के गठन एक स्वप्न सच होने के समान है। प्रो. कहर सिंह ने इस विभाग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इस क्लब को उनका नाम देना, हमारी लिए गर्व की बात है। इसके इलावा उन्होंने कहा कि वो इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए तैयार है। खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है और वो इस टूर्नामेंट के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए अपनी शुभकामनाएं भी
 
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar