(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

जी॰ डी॰ गोयंका स्कूल के नन्हें-मुन्नों ने किए “भगवद दर्शन”






जालंधर :- भारत एक सर्व धर्म प्रधान देश है । जहाँ सभी नागरिकों मे एक-दूसरे के धर्म के प्रति सदभाव सराहनीय है वहीं इसी दिशा मे “जी॰ डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर”  ने अपने नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों को ऐश्वर्य-शक्ति का महानुभव करवाने के उद्देश्य से शहर के सुप्रसिद्ध गीता मंदिर का भ्रमण करवाया। मंदिर मे भगवान की मूर्तियों के साक्षात दर्शन पा कर जहाँ नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने परम-शांति का अनुभव किया वहीं उन्हें ईश्वर के युगों-युगों तक रहने वाले शाश्वत रूप का ज्ञान भी मिला । इस धार्मिक भ्रमण के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन ने विद्यार्थियों से आस्तिक बनने और जीवन का हर कार्य ईश्वर को समर्पित करके पूरा करने की बात  कही। उन्हों ने विश्वास व्यक्त किया कि नन्हें-मुन्ने गोयंक्स अपने आने वाले समय मे सभी धर्मो के प्रति आदर व निष्ठा का भाव उत्पन कर सकेंगे।       

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar