(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ | डिप्स चेन के जीबी स्कूल के विद्यार्थियों का रहा शानदार परिणाम | सीटी यूनिवर्सिटी में सीटीयू स्विमिंग अकादमी का उद्घाटन |

सीटी ग्रुप के विद्यार्थियों ने सीखा पास्ता और पीजा बनाना






जालंधर :     

चंडीगड़ के शैफ ने बनाए लाइव पीजा और पास्ता जालंधर सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में पैशन इन कोकिंग  का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पास्ता और पीजा बनाना सीखना था। चंडीगढ़ के शैफ नमन अरोड़ा ने विशेष रूप से पहुंचा। यहां सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह और सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के डायरेक्टर डा. भरत कपूर ने भी शिरकत दी। शैफ नमन अरोड़ा ने कहा कि आज युवाओं को पीजा और पास्ता काफी पसंद है। इसे बनाना आसान है, लेकिन अलग-अलग तरीके से बनाना थोड़ा सा मुश्किल है। उन्होंने विद्यार्थियों को रेड सॉस, वाइट सॉस, मिक्स, वेजीटेबल पीजा, पैन पीजा , ऑनियन पीजा और मशरूम पीजा बनाना सीखाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रेजेंटेशन पर भी ध्यान देनी की जरूरत है, क्योंकि जो आंखों को अच्छा लगेगा उसे खाया जरूर जाएगा।सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने कहा कि होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को रोजाना नया सीखना चाहिए। यह उनके भविष्य के लिए काफी अच्छा है। इसीलिए सीटी ग्रुप ऐसे आयोजन करके उन्हें नया सीखने का मौका देता है।सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि होटल इंडस्ट्री में काफी आगे बढ़ रही है। जहां अच्छे होटल खुल रहे हैं, वहां अच्छे शैफ और कर्मचारी की डिमांड है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के मुताबिक काबिल बनाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar