(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एनआईटी जालंधर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | डिप्स स्कूल बेगोवाल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन | इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन |

सीटी इंस्टीट्यूट में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में डीऐवी ने जीते प्रथम और द्वितीय स्थान






जालंधर:- डीएवी कॉलेज जालंधर के कॉमर्स विभाग के छात्रों ने सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में अपना एक अविश्वसनीय प्रभाव छोड़ते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता को 'बी-क्विज' नाम दिया गया था। यह एक बिज़नेस क्विज था जिसमें यह व्यापार और वित्त, वर्तमान मामलों,लोगो की पहचान, व्यक्तित्व पहचान, टैगलाइन पहचान आदि टॉपिक रखे गए थे। एचएमवी कॉलेज, डेविैट,केएमवी कॉलेज, एपीजे कॉलेज जैसे विभिन्न कॉलेजों ने इस क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें डीएवी कॉलेज जालंधर ने सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया।डीएवी कॉलेज जालंधर से दो टीमों ने भाग लिया।  प्रारंभिक लिखित परीक्षा के दौर की समाप्ति के बाद,कॉलेज की दोनों टीमों ने अंतिम क्विज के लिए शीर्ष 4 जगह बनाई। फाइनल में नैना, आदित्य और अक्षय का टीम क्विज़ के विजेता बने एवं आदिश, आशिमा और पाल की टीम ने क्विज़ में दूसरा स्थान हासिल किया। वाइस प्रिंसिपल और एचओडी कॉमर्स विभाग प्रोफेसर वीके सरीन ने पुरस्कार विजेता विद्यार्थिओं को बधाई दी। उन्होंने उन्हें भविष्य में महान ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल डॉ एसके अरोड़ा ने भी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने उन्हें जिंदगी में ऐसे ही आगे बढ़ने और उनकी सफलता की कामना की और उन्हें इसी तरह इस सफलता को बरकरार रखने और भविष्य में और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कॉमर्स विभाग की प्रेजिडेंट प्रोफेसर एकजोत कौर ने छात्रों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, "यह प्रतियोगिता छात्रों के कुल व्यक्तित्व निर्माण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है एवम छात्रों को हर बार इसमें भाग लेने की कोशिश करनी चाहिए।"

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar