(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

के.एम.वी. की छात्राओं ने जंग-ए-आजादी मैमोरियल में किया शहीदों को नमन






जालंधर :- भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय-जालंधर के राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से एक दिवसीय शैक्षिक पर्यटन का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 50 छात्राओं के दल को करतारपुर में नवनिर्मित जंग-ए-आजादी मैमोरियल के दौरे पर ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 25 एकड़ जमीन पर बनाया गया यह विशाल मैमोरियल पंजाब के उन वीर सपूतों की याद में बनाया गया है जिन्होंने भारत की आजादी एवं रक्षा के लिए लड़े गए विभिन्न युद्धों में अपनी मातृभूमि पर प्राण न्यौछावर किया। इस दौरे के दौरान सभी छात्राओं ने इस मैमोरियल के भव्य एवं सुंदर आर्कीटैक्चर्स को नजदीक से देखा तथा इसकी प्रासंगिकता के विषय में जानकारी हासिल की। संग्राहालय में एकत्रित उन एतिहासिक साक्ष्यों जो जो भारत की आजादी के लिए किए गए संघर्ष का प्रमाण एवं दस्तावेज है उन्हें देखकर सभी छात्राएं पंजाब के वीर शहीदों के प्रति नतमस्तक होने के सााथ देशभक्ति की भावना से भर उठी थी। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस गतिविधि के आयोजन पर पालीटिकल साईंस विभाग के सभी प्राध्यापकों को मुबारकबाद दी तथा भविष्य में ऐसी छात्राओं को अपने प्रदेश तथा देश के समृद्ध विरासत एवं संघर्ष के इतिहास से अवगत करवाने के लिए समय-समय पर ऐसी गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रेरित किया। पालीटिकल साईंस विभाग की अध्यक्षा आशिमा साहनी एवं मैडम ऋचा,तथा मैडम रमन ने इस पर्यटन के दौरान छात्राओं का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन किया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar