(Date : 16/April/2424)

(Date : 16/April/2424)

मतदान के दिन युवा मतदाताओं को चुने हुए होटलों/रेस्तरां में खाने पर मिलेगी 25% की छूट | सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | एच.एम.वी. की बी.वॉक मेंटल हैल्थ काउंसलिंग सेमेस्टर-5 की छात्राएं शीर्ष पर | सीटी यूनिवर्सिटी ने मूक (MOOC) जागरूकता कार्यशाला का किया आयोजन | ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਘੱਲ ਕਲਾਂ ਵਿਖੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਬਣ ਰਹੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਬਾਰੇ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ |

केएमवी की प्राचार्या प्रो.अतिमा शर्मा ने छात्राओं को व्यक्तित्व निर्माण के लिए दिए उपयोगी सुझाव






जालंधर :-भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय, जालंधर में पर्सनैलिटी डिवैल्पमैंट प्रोग्राम के पहले बैच का आयोजन हुआ। जिसमें 80 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसका उदघाटन विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्ववेदी जी ने किया। कार्यक्रण की कोआर्डीनेटर श्रीमति सतिंदर कौर और अन्य सीनियर प्राध्यापकों ने प्राचार्या जी का पुष्पित अभिनंदन किया। प्राचार्या जी ने अपने संभाषण में बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 9 सालों से चल रहा है और यह इस उदेश्शय से शुरु किया गया था कि जब छात्राएं विद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर निकले तो उनमें नैतिक मूल्य साफ झलकें और वह एक अच्छे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका समाज में निभाएं। उदघाटन समारोह में विद्यालय प्राचार्या जी ने साकारात्मक सोच अपनाने पर बल दिया। अपनी पावर प्वाईंट प्रिजैनटेशन में उन्होंने छात्राओं को यह दिखाया कि कैसे उनकी साकारात्मक सोच ने उनकी जिंदगी को खुशगवार और सफल बनाया है। उन्होंने छात्राओं को साकारात्मक व्यक्त्वि बनाने हेतु कुछ टिप्स जैसे इंट्रोस्पेक्शन, ध्यान धारण करना, कठिन हालातों में शांत रहना आदि बताए। उन्होंने कहा कि अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए मन से सब प्रकार के भय और उदासी निकाल दें और जीवन में कोई बड़ा उदेश्शय लेकर चलें। दूसरों के साथ हमेंशा इंसानियत का नाता अपनाएं। इससे उनका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। जो दूसरों को अपनी गलतियां बताने का मौका देते हैं। वह हमेंशा अपने जीवन के मकसद को पा लेते है।
इस कार्यक्रम से प्राध्यापक और छात्राएं बहुत प्रभावित हुई। सीमा जैन,परमिंदर, डा.दीपिका, रवनीत और राजवीर ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। प्रोग्राम की कोआर्डीनेटर सतिंदर कौर ने प्राचार्या जी का अपने कीमती वक्त में से समय निकाल कर आने और छात्राओं को अपना शानदार अनुपम ज्ञान देने के लिए धन्यवाद किया। 

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar