(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एनआईटी जालंधर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | डिप्स स्कूल बेगोवाल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन | इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन |

इनोकिड्स के छात्रों ने मनाया दशहरा






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां व सी.जे.आर.) में दशहरा पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। नन्हें बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता के चरित्र मेंं नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। वनवास और राम-रावण युद्ध का भी मंचन किया गया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने छात्रों को दशहरा के बारे मेंं बताया और समझाया कि किस प्रकार इस पर्व से हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश मिलता है। छात्रों ने छोटी-छोटी झांकियां भी प्रस्तुत कीं, जिसमें बच्चों ने रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के संवाद बोल कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इनोकिड्स के इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी) अलका अरोड़ा (लोहारां) व नीतिका कपूर (सी.जे.आर) ने इस अवसर पर बताया कि स्कूल में सभी पर्व बहुत धूमधाम से मनाए जाते हैं तथा उन पर्वों से मिलने वाले संदेश के महत्त्व के बारे में छात्रों को बताया जाता है। इस प्रकार की गतिविधियों से छात्र अपनी संस्कृति व त्यौहारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बताया कि दशहरा पर्व पर छात्रों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar