(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, जालंधर के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोश | मेहर चन्द पॉलीटैक्निक के विद्यार्थियों का रामकृष्ण आश्रम चंडीगढ़ में एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर | बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा |

बेटी बचाओ सन्देश से सेंट सोल्जर ने किया कंजक पूजन






जालंधर:- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा नवरात्रों महोत्सव के आखरी दिन कंजक पूजन पर बेटी बचाओ का सन्देश दिया गया। 

जिसमें ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, राजन चोपड़ा, रीतू चोपड़ा ,प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, प्रीतिका चोपड़ा ने कंजकों के पैर धोकर उनका स्वागत करते हुए, उन्हें तिलका लगाया और उनकी पूजा करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने हाथों में सेव गर्ल चाइल्ड, बेटी बचाओ का सन्देश देते हुए बैनर्ज़ पकड़ लड़कियों को सिर्फ कंजक पूजन के अवसर पर ही नहीं बल्कि समाज में समान अधिकार देने को कहा। इसके अतिरिक्त सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर ब्रांच में डांडिया का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं और अध्यापिकाओं ने मातारानी की पूजा करते हुए डांडिया किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी को कंजक पूजन की बधाई देते हुए भ्रूण हत्या रोकने का सन्देश दिया। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar