(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डिप्स गिलजिया में बडैमिंटन प्रतियोगिता करवाई






जालंधर :डिप्स गिलजिया में विद्यार्थियों के खेल कौशल में बढ़ौतरीं करने के उदेश्य से बडैमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 12 तथा अंडर 14 के लडक़े व लड़कियों में विभाजित इस खेल प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा खेल कौशल को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। अंडर 12 लड़कियों का प्रथम मैंच नीले व पीले सदन में खेल गया जिसमें पीले सदन की जीत हुई। प्रतियोगिता का दूसरा मैच लाल तथा हरे सदन में खेल गया जिसमें हरा सदन विजेता रहा. प्रतियोगिता का अंतिम मैंच हरे तथा पीले सदन के मध्य खेला गया। जिसमें अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाते हुए पीले सदन की सविंदर कौर ने जीत हासिल की। अंडर 12 लडक़ों का प्रथम मैंच पीले तथा नीले में व दूसरा मैंच लाल तथा हरे के मध्य खेला गया। दोनो विजेता टीमों नीले तथा लाल के अंतिम मैच में नीले सदन के अर्शप्रीत सिंह ने अपने खेल का लोहा मनवाते हुए जीत हासिल की। अंडर 14 लड़कियो के प्रथम मैच में पीला सदन तथा दूसरे मैंच में हरा सदन विजयी रहा। प्रतियोगिता के अंतिम मैंच में पीले सदन की हरलीन कौन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। अंडर 14 लडक़ों के प्रथम मैंच में लाल तथा दूसरे मैंच में हरा सदन विजयी रहा। अंतिम मैंच में हरे सदन के रविंदर सिंह ने जीत हासिल की। विजेता विद्यार्थियों को इस जीत पर चेन के चेयरमैन गुरबचन सिंह तथा स्कूल की प्रिंसीपल रेखा नैय्यर ने बधाई दी तथा भविष्य में इसी प्रकार शनदार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निर्णायक गण की भूमिका जतिंदरपाल सिंह ने निभाई। इस अवसर पर सारा स्टाफ भी उपस्थित था।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar