(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

के.एम.वी. कालजिएट स्कूल की बेसबाल टीम रही विजेता






जालंधर :- के.एम.वी. कालजिएट सीनियर सैकंडरी स्कूल, जालंधर की बेसबाल टीम ने फिरोजपुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में जीत हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस टूर्नामैंट में जीत प्राप्त करने वाली छात्राओं में से पांच खिलाड़ी छात्राएं चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली स्कूल नैशनल प्रतियोगिता के लिए चुनी गई। यह छात्राएं है- रमनदीप,लक्ष्मी, डिंपल, प्रकाश एवं सपना। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुबारकबाद दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई उंचाईयों का स्पर्श करने की प्रेरणा दी। प्राचार्या जी ने फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमैंट की अध्यक्षा आशु बजाज एवं उनके सहयोगी प्राध्यापकों को उनके सुयोग्य मार्गदर्शन की बदौलत प्राप्त हुई इस सफलता पर मुबारकबाद दी।



  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar