(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट छात्रों ने मनाया वर्ल्ड टूरिज्म डे 






जालंधर:- सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में छात्रों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को झलकाते हुए "वर्ल्ड टूरिज्म डे" मनाया गया।

जिसमें ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, कंट्री इन् एंड सुटस के जरनल मैनेजर दीपक नागपाल मुख्य अतिथि, एक्सक्यूटिव शेफ शोभा राम विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल संदीप लोहानी द्वारा किया गया। कार्यकम्र का शुरवात ज्योति प्रज्वलित करते हुए सरस्वती वंदना के साथ की गयी। इस अवसर पर छात्रों ने भारत की विभिन्न राज्यों जैसे राजस्थानी, पंजाबी, कश्मीरी, बंगाली, गुजराती आदि की संस्कृति को पेश करते हुए वहां के लोक नाच, सोलो गीत, ग्रुप डांस आदि पेश किया। इसके अतिरिक्त छात्रों में पर्यटन दिवस पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितें जैसे चार्ट मेकिंग, रंगोली, मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। उस अवसर पर प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने सभी को पर्यटन दिवस की बधाई देते हुए पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ रही आपार संभावनाओं के बारे में बताया। कंट्री इन् एंड सुटस के जरनल मैनेजर दीपक नागपाल ने छात्रों को किसी भी कैरियर में पॉजिटिव ऐटिटूड की महत्ता बताई। इस अवसर पर सेंट सोल्जर को-एड कॉलेज की प्रिंसिपल वीणा दादा, इंजीनियरिंग कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी, होटल मैनेजमेंट मनीष गुप्ता, कीर्ति शर्मा, अनुप कश्यप, तरुणवीर कौर आदि उपस्थित रहे।   

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar