(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

के.एम.वी. की प्राचार्या प्रो.अतिमा शर्मा को किया गया सम्मानित






जालंधर :-भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय, जालंधर की प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी को उनके शिक्षा तथा सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के दृष्टिगत सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ सामाज एवं पर्यावरण सुरक्षा से सबंधित विषयों के प्रति लोगों को जागरुक एवं संवेदनशील बनाने के लिए निरंतर प्रयासशील रहकर प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी अपने सामाजिक दायित्व को पूरी प्रतिबद्धता से निभा रहीं हैं। सामाजिक कल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे विविध कार्यों के लिए प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी को लायंस क्लब की ओर से अवार्ड आफ एक्सीलैंस से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कमलजीत सिंह, अध्यक्ष, लायंस क्लब द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य मान सिंह, डा. जसवंत राय,मक्खन सिंह तथा अश्विनी सहगल भी हाजिर रहे। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो. शर्मा ने कहा कि वर्तमान में मनुष्य अपने भौतिकवादी लक्ष्यों को प्राथमिकता देता है जिसके कारण समाज के प्रति उसके कर्तवय एवं दायित्व उपेक्षित हो रहे है जबकि एक मनुष्य के रुप में हम समाज से बहुत कुछ ग्रहण करते है। उन्होंने काोर देकर कहा कि यह समय की मांग है कि हम समाज तथा पर्यावरण से सबंधित विषयों की तरफ ध्यान दें जिससे इस धरती और संसार को मानव तथा सभी प्राणियों के निवास के लिए बेहतर स्थान बनाया जा सके। प्रो. शर्मा ने सामाजिक कल्याण के कार्यों के प्रति लायंस क्लब की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उसे अनुकरणीय बताया। उल्लेखनीय है कि प्रो. अतिमा शर्मा के सामाजिक कल्याण हेतु किए कार्यों के लिए इससे पूर्व भी विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अनेक सम्मान प्राप्त कर चुकी है।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar