(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, जालंधर के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोश | मेहर चन्द पॉलीटैक्निक के विद्यार्थियों का रामकृष्ण आश्रम चंडीगढ़ में एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर | बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा |

डीएवी कॉलज के विद्यार्थी मनाली कैंप के लिए रवाना






जालंधर:- युथ सर्विसेज डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ और पंजाब सरकार द्वारा मनाली में दस दिवसीय युथ हाईकिंग ट्रेकिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डी.ए.वी कॉलेज जालंधर के एन एस एस यूनिट के 7 लड़के विद्यार्थी भाग ले रहे है। कॉलज से जिन विद्यार्थियों को यह कैम्प लगाने का मौका मिला उनके नाम धीरज कुमार, अभय, प्रकाश कुमार, अमन कुमार, सतीश कुमार, साहिल सिंह, पंकज सिंह हैं। यह कैंप 24 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगाया जा रहा है। कॉलज के प्रिंसिपल डॉ. एस.के अरोड़ा ने विद्यार्थियों को रवाना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी और कहा ऐसे मौके बहुत कम लोगों को मिलते है। इन कैंपो का मुख्य मकसद विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और प्रकृति के साथ जोड़ना है। कॉलेज एन.एस.एस यूनिट के को-ऑर्डिनेटर प्रो एस के मिड्डा ने भी लड़को को इन कैंपों की कुछ विशेष और रोचक बातों से अवगत करवाया। इसके साथ उन्होंने विद्यार्थियों को कैंप में रहने खाने संबंधी भी जानकारियां दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar