(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

इनोसैंट हार्टस के छात्र पहुंचे किसान मेला






जालन्धर : लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गत दिवस किसान मेले का आयोजन किया गया। इनोसैंट हार्टस के कृषि विभाग के छात्रों ने अपने प्राध्यापकों के साथ इस मेले में भाग लिया। कृषि विभाग के प्राध्यापक डा. प्रदीप व अन्य अध्यापकों के साथ छात्रों का इस किसान मेले में शामिल होने का उद्देश्य नई तकनीक व नए आविष्कारों के बारे में जानकारी प्राप्त करना था। छात्रोंं ने भी इस दौरे के प्रति काफी उत्सुकता दिखाई व रोचक तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। छात्रों के साथ गए अध्यापकों ने बताया कि इस दौरे से छात्रों को अपने कोर्स के सम्बंध में बहुत उत्साहवर्धक जानकारी मिली। डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने छात्रों के इस दौरे को बहुत लाभप्रद बताते हुए कहा कि भविष्य में प्रयोग की जाने वाली नई तकनीकों की जानकारी के लिए ही इस प्रकार के शैक्षिक दौरे आयोजित किए जाते हैंं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar