(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

जिला भाजपा ने सांसद सुशील रिंकू के पारिवारिक सदस्यों की किया सम्मान | भाजपा का पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने पर स्वागत--सुशील शर्मा | डीएवी कॉलेज जालंधर में आधुनिक नारी के सामाजिक संदर्भ विषय पर विचार चर्चा आयोजित | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में वार लिटरेचर पर पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन | एच.एम.वी. ने करवाई मैटलैब टूल्स पर वर्कशाप |

के. एम. वी. की कीर्ति ठाकुर तथा चरणप्रीत कौर युनिवर्सिटी में प्रथम तथा द्वितीय






भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, जालन्धर की छात्राओं ने एक बार फिर से अकादमिक क्षेत्र में अपना लोहा मनवाते हुए अपनी उपलब्धियों से संस्था का गौरव बढ़ाया। के.एम.वी. में डी.डी. यू. कौशल केन्द्र के अन्तर्गत सफलतापूर्वक चल रहे बी.वॉक कोर्स इन रिटेल मैनेजमैंट की छात्राओं ने उल्लेखनीय अकादमिक उपलब्धियां हासिल की। इन छात्राओं आर.ए.एस.सी.आई., सेक्टर स्किल काऊंसिल ऑफ इण्डिया द्वारा जॉब रोल ऑफ टीम लीडल तथा डिपार्टमैंटल मैनेकार के लिए आयोजित की गई परीक्षा को  पास किया। इसी के साथ गुरू नानक देव यूनीवर्सिटी की परीक्षा में भी शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कीर्ति ठाकुर तथा चरणप्रीत कौर ने बी.वॉक रिटेल मैनेजमैंट समैस्टर-।।  की परीक्षा में यूनीवर्सिटी की मैरिट लिस्ट में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कीर्ति ने इस परीक्षा में 648/800 तथा चरणप्रीत कौर ने 595/800 अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्राचार्या प्रो.(डा.) अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इन मेधावी छात्राओं और उनके मार्गदर्शक प्राध्यापकों को इन उपलब्धियों एवं शानदार सफलताओं पर मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा को उतीर्ण करके इन प्रतिभावान छात्राओं ने अपनी योग्यता और परिश्रम का परिचय  दे दिया है उनकी उपलब्धियों पर विद्यालय को मान है उन्होंने सभी छात्राओं के उज्जवल एवं प्रशस्त भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar