(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे | सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने विद्यार्थी संघर्ष मोर्चा के सहयोग से एक घोषणा पत्र और निबंध लेखन प्रतियोगिता | संस्कृति केएमवी स्कूल ने जेईई (मुख्य) 2024 में अभूतपूर्व सफलता हासिल की | डीएवी कॉलेज जालंधर के ईको क्लब ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम ईएमसीओ का आयोजन किया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया |

डिप्स ने कार्यशला द्वारा दिया आधुनिक विज्ञान का ज्ञान







जालंधर 22 सितम्बर: डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट के प्रांगण में विज्ञान के अध्यापकों को आधुनिक विज्ञान तथा नई तकनीकों से अवगत करवाने के लिए साईंस वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विज्ञान विशेषज्ञ सुनीता मल्खानी व अपजीत बस्सी तथा वशेष अतिथि के रूप में डिप्स चेन की सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा उपस्थित हुए। कार्यशाला का आगाका अध्यापकों को विज्ञान के खेल डेली नीड के साथ करवाया गया। जिसमें अध्यापकों को रोजाना के जीवन से संबंधित विज्ञान को विद्यार्थियों तक किस प्रकार पहुँचाया जा सकता है के बाबात विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई गई। इन खेलों से भरी कार्यशाला में अध्यापकों को हर पाठ्यक्रम के अनुसार खेल बताए गए जिसमें प्रथम से लेकर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कभी न भूलने वाले पाठ का अनुसरण करवा सकता है। इस दौरान उन्होंने सैंस आर्गन, अंतरिक्ष का ज्ञान, हम है ग्रह, हमी से है पर्यावरण तथा पर्यावरण से है हम, मानव का आविष्कार,आदि खेलों के द्वारा विज्ञान के हर पहलू को छूते हुए बताया कि इन खेलों के साथ साथ हम विद्यार्थियों को अपने पर्यावरण, प्राकृति, मानव शरीर तथा इसके कार्य के बारे में किस प्रकार पूर्ण जानकारी मुहैया करवा सकते है। इस दौरान अपजीत बस्सी ने बताया कि आज हमारा जीवन विज्ञान के घेरों से घिरा है हमारी हर सुविधा विज्ञान की ही देन है। इस दौरान सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अध्यापकों को कुछ एेसे खेल के तरीके बताए गए जिनके द्वारा सीनियर्ज को भी विज्ञान का ज्ञान बड़ी आसानी से दिया जा सकता है। इसी के साथ उन्होंने कई अन्य खेल के माध्यम का प्रयोग करते हुए शिक्षा प्रदान करने के तरीकों से अवगत करवाया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल नीलू बावा ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया तथा अध्यापकों को यह खेल अपनाने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar