(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स में विद्यार्थियों को शक्ति एप के बारें करवाया अवगत






-पुलिस एवं पब्लिक के बीच में बढ़ रहीं दूरियों पर की चर्चा
-शक्ति एप के प्रति किया जागरुक

जालंधर:- सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के शाहपुर कैंपस में पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का मुख्य मक्सद औरतो की मदद के लिए बनाई शक्ति एप के बारें में अवगत करवाना था और पुलिस एवं पब्लिक के बीच में बढ़ रही दूरियो को हटाना है। इस समारोह के मुख्य मेहमान जालंधर पुलिस कमिश्नर प्रवीन कुमार सिन्हा, आईपीएस डी सुधरविजी एवं सीटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह मौजूद थे। आईपीएस डी. सुधरविजी ने विद्यार्थियों को औरतों की सहायता के लिए बनाई शक्ति एप बारें में जागरुक करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि यह एप खास कर औरतों की सहायता के लिए बनाई गई है, यह एप सिर्फ एंड्रायड पर उपलब्ध है। इस एप को इस्तेमाल करने के लिए लड़कियों को अपना नाम और फोन नंबर रजिस्टर करना पड़ता है, साथ ही अपने तीन रिश्तेदारों का नाम भी रजिस्टर करवाना पड़ता है, तांकि जब भी लडक़ी हैल्प बटन प्रेस करें तो पुलिस कट्रोंल रुम सहित परिवार वालों के भी अल्र्ट पहुंच जाता है। जालंधर पुलिस कमिश्नर आईपीएस प्रवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि शक्ति एप महिलाओं की सहायता के लिए अहिम भूमिका निभाएगा। साथ ही पुलिस एवं लोगों के बीच में बढ़ रही दूरियों को कम करने के लिए यह सैमिनार आयोजित किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों के बात की और कहा कि क्मियूनिटी पॉलीसिंग मुहिंम दूरीयां कम करने सहायक होगीं। इससे शहर में चोरी, डकैती, चाइलड लेबर, लुटमार, ट्रैफिक परेशानी एवं योन उत्पीडऩ पर रोकथाम लगाई जा सके। लोक पुलिस के साथ बातच करने से झिजकते है जिसके चलते इस मुहिंम की शुरुआत की गई।
सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंंह चन्नी ने पुलिस की तरफ से बनाई शक्ति एप की सराहना की और उन्होंने पुलिस अधिकारीयों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar