(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

के.एम.वी. में पूर्व छात्रा मिलन समारोह (एल्युमिनी मीट)






पूर्व छात्राओं ने अपने जोश और उल्लास से बांधा अनोखा समां

जालंधर:- भारत की विरासत संस्था, कन्या महाविद्यालय जालंधर में आज 16 सितंबर 2017 को एल्युमिनी मीट का आयोजन किया गया। जिसमें कई दशक पहले 1960,1980 तथा उसके बाद के वर्षों में विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुकी छात्राओं को मिल बैठ कर परस्पर विचारों के अदान-प्रदान का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके पर इन छात्राओं ने कालेज के दिनों की अपनी स्मृतियां एक दूसरे के साथ सांझा किया और उन्हीं दिनों को पुन: जीवंत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को मंच पर प्रस्तुत किया। इस भव्य समारोह की शुरुआत के.एम.वी. की परंपरानुसार पूर्व छात्राओं के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई और उन पर पुष्पवर्षा करते हुए विद्यालय के प्रांगण में उनका भावपूरित स्वागत किया गया। प्रसन्नता और उल्लास के इस वातावरण में सभी पूर्व छात्राएं उत्साहित एवं भावुक नजर आई। हेरिटेज एल्युमिनी मीट का शुभारंभ वंदे मातरम का सामूहिक गान एवं ज्योति प्रज्जवलन के साथ हुआ। अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्या जी ने बहुत ही जोश भरे और भावुक अंदाज में संस्था की पूर्व छात्रा अतिथियों का पुन: विद्यालय के प्रांगण में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया और सभी पूर्व छात्राओं को गत वर्षों के दौरान विद्यालय के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की गई सफलताओं और उपलब्धियों से अवगत करवाया। प्राचार्या जी जोकि स्वंय के.एम.वी. की पूर्व छात्रा हैं ने अपने जीवन में प्राप्त की गई सफलताओं और उपलब्धियों का श्रेय विद्यालय के परिवेश और अपने प्राध्यापकों द्वारा दिए गए संस्कारों को दिया। इस शुभ अवसर पर आज विद्यालय की ओर से हैरीटेज वैबसाईट लांच की गई। इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता व जनसंचार विभाग की ओर से बनाई गई एक शार्ट फिल्म (दीदी) प्रिंसीपल अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा लांच की गई। आज के इस समारोह में छात्र जीवन की स्मृतियों को पुन: ताजा करने करते हुए विद्यालय की पूर्व छात्राओं ने क्लसिकल डांस, ग्रुप डांस, राजस्थानी डांस, सालसा, झूमर नृत्य प्रस्तुत किए। सुश्री गौरी ने सितार पर रामधुन प्रस्तुत की और सुश्री गौरी ने अपने मधुर गायन प्रस्तुति किया। डा. कमल गुप्ता एवं डा. मंजु एं डा. सुषमा चावला ने भी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को चकित करते हुए सभी का दिल जीत लिया। प्राचार्या महोदया ने अपनी मधुर वाणी में गीत गाकर अतिथि छात्राओं का साथ दिया। पुराने विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय के.एम.वी. को देते हुए इस संस्था के विद्यार्थी होने को गौरव पूर्ण माना और फ्लैक्स बोर्ड पर अपने मन की भावनाओं को शब्दों द्वारा प्रगट किया। माननीय एलुमिनाई डा. सुषमा चावला, डा. कमल गुप्ता, सुशील सूरी, संतोष रिशी (प्रोग्राम डायरैक्टर आल इंडिया रेडियो), डा. नीलम शर्मा, डा. कुसुम वर्मा (डायरैक्टर हिंदु कन्या कालेज),डा. सुरेखा सच्चर विशेष रुप से इस समारोह में शामिल हुए। कर्यक्रम के अंत में सभी पुरानी छात्राओं ने हाथ में मोमबत्तियां लेकर उन्हीं पुराने गीतों को गाते हुए जो आज भी कालेज परिसर में गाए जाते हैं को गाते हुए भावुक मन से कार्यक्रम को अलविदा कहा। इस कार्यक्रम में डा. सुषमा चावला को द हैरिटेज क्वीन का खिताब मिला। कार्यक्रम के दौरान के.एम.वी. के प्रति उनकी भावनाओं को संजोए संदेश स्क्रीन पर दिखाए गए। उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. में आयोजित की जा रही इस मीट को देश-विदेश में रहने वाली छात्राओं का भरपूर समर्थन व सहयोग मिला तथा भारी संख्या में छात्राएं इस आयोजन की साक्षी बनी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar