(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

सीटी ग्रुप में पंजाब पुलिस के जवानों ने दी सीसीटी एन एस नैटवर्क सिक्यूरिटी एप की जानकारी






-सौ से भी अधिक पुलिस कर्मचारियों ने लिया भाग
-एंड्रॉयड पर उपलब्ध है एप


जालंधर:- सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स मकसूदां कैंपस में क्राइम एंड क्रीमिनल ट्रैकिंग सिस्टम एप पर पंजाब पुलिस के मुलाजिमों को ट्रेनिंग दी गई। इसमें सौ से भी अधिक पुलिस कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। इसमें जालंधर के पुलिस कमिशनर आईपीएस प्रवीन कुमार सिन्हा, सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी एवं मकसूदां कैंपस के डायरेक्टर डॉ. जसदीप कौर धामी मौजूद थे। इस ट्रेनिंग सेशन आयोजित करने का मुख्य मक्सद पुलिस कर्मचारियों को टैक्नोलॉजी की तरफ बढ़ाना है एवं शहर में हो रहे अपराध पर काबू पाना है। इसी के साथ पुलिस कर्मचारियों को एप फोन में इंनस्टॉल कर चलाने की जानकारी दी गई। जालंधर पुलिस कमिशनर आईपीएस प्रवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि यह एप सबसे पहले पुलिस थानों में डॉउनलोड की जाएगी, जिसमें पुलिस अधिकारी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर सकेंगे। इससे शहर में चोरी, कत्ल, लुटमार एवं योन उत्पीडऩ पर रोकथाम लगाई जा सकती है। इस सभी चीकाों को ध्यान में रख एप लांच की गई। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स मकसूदां कैंपस की डॉयरेक्टर डा. जसदीप कौर धामी ने कहा कि पुलिस कमिशनरेट की तरफ से उठाया कदम सराहनीय है। इस से औरतों पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाई जा सकती है। इस से शहर में बढ़ रहे क्राइम पर कंटरोल किया जा सकता है। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह ने पहुंचे मेहमानों का धन्यवाद किया और पुलिस की तरफ से बढ़ रहे क्राइम पर रोकथाम लगाने वाले यत्नों की तरीफ की । इसी के साथ पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar