(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डीएवी कॉलेज के इतिहास विभाग की तरफ से फ्रैशर पार्टी 'अभिनंदन' का आयोजन किया






जालधर:- डीएवी कॉलेज के इतिहास विभाग की तरफ से फ्रैशर पार्टी 'अभिनंदन' का आयोजन किया गया। इस मौके पर कालेज के प्रिंसिपल डॉ. एस.के ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। पार्टी की शुरुआत इतिहास एसोसिएशन के इंचार्ज मनोज कुमार के स्वागती भाषण से हुई। वहीं एम ए दूसरे वर्ष के छात्रों अमन और शबनम ने स्टेज संचालन की भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने एम ए प्रथम वर्ष के छात्रों को डीएवी जैसे अच्छा कॉलेज चुनने के लिए बधाई दी और भविष्य में नई उंचाईयों को छूने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त पवन, राहुल और गुरप्रीत ने गाना भी गाया। इस दौरान इतिहास विभाग के सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों के साथ गेम्स भी खेलीं। इस दौरान मौडलिंग ने भी सबको आकर्षित किया। इस दौरान एक स्किट की पेशकारी भी की गई। इसके बाद रजत को मिस्टर फ्रेशर और रमनप्रीत को मिस फ्रेशर घोषित किया गया। इसके बाद प्रिंसिपल डा. एस. के अरोड़ा तथा इतिहास विभाग की मुखी डॉ. किरनजीत रंधावा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल डॉ. एस.के अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को कालेज की तरफ से मदद करने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर इतिहास विभाग के अन्य अध्यापकों प्रो. विपिन, प्रो. राजकुमार, प्रो. नीतू, प्रो. प्रोतिमा तथा प्रो. दीक्षा भी मौजूद थे और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं भेंट की। एम.ए प्रथम वर्ष के छात्र रमनदीप ने अपने सीनियर विद्यार्थियों का इस फ्रेशर पार्टी का आयोजन करने के लिए धन्यवाद किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar