(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

के.एम.वी. की छात्राओं ने विधान सभा व पब्लिक रिलेशन विभाग का दौरा किया






जालंधर :- भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय, जालंधर के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग की छात्राओं ने पंजाब विधानसभा व पंजाब पब्लिक रिलेशन निदेशालय का दौरा किया। इस भ्रमण में वे पंजाब के सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज सिंह चीमा और खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली से रुबरु हुई। उन्होंने छात्राओं को विधान सभा की कार्यवाही और उसके कार्यक्षेत्र में होने वाली गतिविधियां के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं ने विधानसभा म्युसियम के माध्यम से पंजाब राजनीति के इतिहास के बारे में भी जाना। इसी भ्रमण के तहत छात्राओं ने पंजाब पब्लिक रिलेशन निदेशालय का भी दौरा किया। इसी के तहत छात्राओं ने पब्लिक रिलेशन निदेशालय का भी दौरा किया। इसी के तहत छात्राओं ने पब्लिक रिलेशन सबंधित विभिन्न आयामों जैसे सरकार द्वारा पब्लिक रिलेशन के माध्यम से जनता से संवाद कायम करने, सरकार की नीतियों को जनता तक कैसे पहुंचाना और जनता के बीच में सरकार की इमेज बनाना आदि प्रोसैस के बारे में बताना था। छात्राएं राज्य के विभिन्न विभागों के पब्लिक रिलेशन आफिसर गुरमीत खैहरा, नरेन्द्रपाल सिंह और सोशल नैटवर्किंग सैल इंचार्ज हरमीत ढिल्लों से भी रुबरु हुई। उन्होंने छात्राओं को इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया। इस भ्रमण से उत्साहित छात्राओं ने कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी का आभार व्यक्त किया और प्राचार्या ने भी विभागामुखी डा. रुबल कन्नौजिया और समस्त अध्यापकों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्या ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के इस क्षेत्र में व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाने में कारगार साबित होते हैं।

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar