(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एनआईटी जालंधर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | डिप्स स्कूल बेगोवाल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन | इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन |

डिप्स आई.एम टी में जी एस टी पर गैस्ट लैक्चर आयोजित






जालंधर 7 सितम्बर: डिप्स आई.एम.टी मैनेजमैंट विभाग द्वारा जी.एस.टी पर एक गैस्ट लैक्टर का आयोजन किया गया। जिसमें सी.ए गगनजोत कौर तथा तरनजीत सिंह ने मैनेजमैंट के विद्यार्थियो को सरकार द्वारा लागू जी.एस.टी बाबत विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई। लैक्चर दौरान उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जी.एस.टी को लागू करने के क्या कारण है तथा आम जनता को इसके क्या फायदे तथा लार्ज स्केल इंडस्ट्री को क्या नुक्सान होगा। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी आम आदमी के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है क्योंकि उसे मिलने वाले सामान पर एक प्रकार का टैक्स लगेगा चाहे वह देश के किसी भी कोने से ले। इससे पहले हर सामान खास तौर पर कपड़ों के रेट अलग-अलग थे किन्तु अब कोई भी अधिक टैक्स नही ले सकता। इसी के साथ उन्होंने हर प्रकार के कपड़ें पर लगे विभिन्न प्रकार के टैक्स से भी अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने बताया जी.एस.टी लागू होने से लार्ज स्केल इंडस्ट्री को अधिक नुक्सान हुआ है क्यों्कि उन कंपनीयों ने अपनी एक-एक फर्म ही रजिस्टर होती है तथा अन्य फेक फर्मो के सामान का कोई लेखा जोखा नही होता तथा वह सारी कमाई काले धन में चली जाती है, किन्तु जी एस टी की बदौलत अब हर छोटे से छोटे सामान का लेखा रखना ज़रूरी है तथा सरकार को उसका टैक्स देना भी। सरकार को अपनी आय में से जितना टैक्स देंगे सरकार आपकों उतनी ही सुविधाए प्राप्त करवाएगी। इस दौरान उन्होंने जी.एस.टी से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण बातों से भी अवगत करवाया। इस दौरान कालेज के प्रिंसीपल सिमरनजीत सिंह ने आये हुए अतिथियों का धन्यावद किया तथा सभी विद्यार्थियों को इस लैक्चर का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar