(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

इनोकिड्स के नन्हे चित्रकारों ने दिखाई प्रतिभा






जालंधर:- इनोसैंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन माडल टाऊन, लौहारां, कैंट जंडियाला रोड के इनोकिड्स के.जी.-1 तथा के.जी.-2 के छात्रों के लिए बनाओ और रंग भरो प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। के.जी.-1 के बच्चों ने दिये गए आकार व चित्रों में बहुत सुन्दर रंग भरे जबकि के.जी.-2 के बच्चों ने मोर, गणेश जी, पक्षी, जहाज़, पानी और बगीचे के चित्र बना कर उसमें रंग भरे। के.जी.-2 के निम्नलिखित छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जी.एम.टी.- सेजल, पंकुश, आरिष जैन, प्रथम महेन्द्रू, जसराज सिंह, वरदान, हितांशी पुरी, वंदन सोढी, लोहारां ब्रांच- तीश्ता मित्तल, हर्ष चड्ढा, सुहाना, खुशी, नमिता, अशविन, दानिश जैन और आयुशी, कैंट जंडियाला रोड ब्रांच- आरिश जैन, अभिनव, प्रभनीत कौर। के.जी.-1 के स्वास्तिक, जसनूर, प्रियांशी, नव्या, प्रीशा, पीहू, रिद्धी, वर्तिका, रूचिका, एन्जल, मनराज सिंह, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनोकिड्स के इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां), नीतिका कपूर (कैंट रोड जंडियाला) ने बच्चों को पुरस्कार दिये तथा बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य बच्चों में छिपे रचनात्मक व सृजनात्मक गुण को उभारना है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar