(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

डी.सी.दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन






जालंधर। आज जालंधर में डी.सी.दफ्तर कर्मचारी यूनियन द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया । पंजाब राज जिला (डीसी) दफ्तर कर्मचारी यूनियन की पंजाब सूबा कमेटी की तरफ से पंजाब सरकार को बार-२ नोटिस देने के बावजूद भी डी. सी. दफ्तर की मांगे को ध्यान नहीं दिया गया| सरकार को तिथि 4/9/2017 तक का राज्य प्रधान की तरफ से नोटिस देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए राज्य प्रधान गुरनाम सिंह विर्क के आदेश अनुसार आज दोपहर को रोष स्वरूप सरकार द्वारा जारी किये गए नए पेंशन स्कीम की नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाई गई । सरकार का विरोध करते हुए डी. सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जालंधर के प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा नियम 1995 के अनुसार पद नहीं दिए जा रहे हैं तथा वर्ष 2016 में नई बनी 8 सब डिवीज़न/ तहसीलों में भी पदों की रचना नहीं की जा रही  है। इस दौरान सीपीएफ कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान सुखजीत सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार से मांग उठाई गई कि 1/1/2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए ताकि उनका बुढ़ापा सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि 14 अक्तूबर 2017 को जालंधर में होने वाली राज्य स्तरीय चेतावनी रैली हो रही है, जिसमें पूरे भारत से कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर मुलख राज, परमिंदर कौर, सुखविंदर कौर, बलविंदर कौर, राजविंदर कौर, शीशभ अरोड़ा, संजीव जस्सल, अमनदीप सिंह, नवजोत मक्कड़, अशोक भारती व अन्य कर्मचारी मौजूद थे । 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar