(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

के.एम.वी. का सुप्रसिद्ध तथा बेहद प्रतीक्षित बहुरंगी फैशन फिएस्टा सुकृति-24 31-03-2024 को होगा आयोजित | के.एम.वी. की छात्राओं ने भारत में साइकोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार की अवसरों के बारे में जाना | वरुनिधि कोचिंग अकादमी में किया गया एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2023–2024 का आयोजन | संस्कृति केएमवी स्कूल मे वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2023-24 | डीएवी कॉलेज जालंधर में रोजगार कौशल पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन |

के एम वी होस्टल में फ्रैशर नाईट का आयोजन






होस्टल की छात्राओं के लिए फ्रैशर्स नाईट 2017 का आयोजन किया गया

जालंधर:- भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय, जालंधर की होस्टल की छात्राओं के लिए फ्रैशर्स नाईट 2017 का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त वैल्कम सांग द्वारा प्राचार्या जी का अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम होस्टल की छात्रा स्वाति ने शिव स्तुति प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया तथा इसके बाद कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई। हिमाचली-नाटी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति से सभी दर्शक भावविभोर हो गए। स्वाति एंड ग्रुप द्वारा डांडिया प्रस्तुत किया गया। होस्टल छात्राओं द्वारा माडलिंग प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा क्या कहूं मां विषय पर भावपूर्ण स्किट प्रस्तुत की गई। मुस्कान और अंकिता द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। भांगड़े की प्रस्तुति ने छात्राओं में नया उमंग और जोश भर दिया। प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने पारितोषिक वितरण किए। निर्णायक मंडल डा. गुरजोत कौर, डा. दीपिका आनंद, सीमा जैन, ने अपना निर्णय सुनाया जो दर्शकों के निर्णय के सटीक  अनुकूल था। प्राचार्या जी ने छात्राओं को निरंतर कठोर परिश्रम करते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर होने को कहा। परिणाम-घोषणा इस प्रकार रही- मिस फ्रैशर्स-आरुषि, मिस एलीगैंट-कनिका, मिस चार्मिंग-दीपिका, मिस गोरजियस- कोनिका, मिस कान्फीडैंट-सौम्या।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar