(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सेंट सोल्जर डी.पी.एड छात्रों ने प्राप्त की यूनिवर्सिटी में पहली दस पोज़िशनें






जालंधर, 1 सितंबर :- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किये गए डी.पी.एड पहले वर्ष और दूसरे वर्ष के परिणामों में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के छात्रों ने अपना परचम लहराते हुए यूनिवर्सिटी की पहली दस पोज़िशनों पर कब्ज़ा किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.अलका गुप्ता ने बताया कि डी.पी.एड पहले वर्ष के छात्रों परमवीर सिंह ने 78.8% अंकों से पहला, संजीव कुमार ने 73.25% अंकों से दूसरा, कमलप्रीत कौर ने 71.62अंकों से तीसरा स्थान, पलक ने 70.75% अंकों से चौथा स्थान, जतिंदर सिंह ने 68% अंकों से पांचवां स्थान, शरणजीत ने छठा स्थान, इंदरदीप सिंह ने सातवां, मनीषा ने आठवाँ, सिमरनजीत सिंह ने नौवां, नेहा कोंडल ने दसवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार डी.पी.एड दूसरे वर्ष के छात्रों मनप्रीत सिंह ने 76.56% अंकों से पहला, नेहा ने 74.81% अंकों से दूसरा, रणबीर सिंह ने 73.93 अंकों से तीसरा स्थान, अतिंदरपाल कौर ने 72.06 अंकों से चौथा स्थान, दपाषा ने 71.87% अंकों से पांचवां स्थान,  संदीप कौर ने 71.12% अंकों से छठा स्थान, विजय सिंह ने 68.75% अंकों से सातवां, बबिता ने आठवाँ, रविंदर कौर ने नौवां, विशाल खान ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने प्रिंसिपल डॉ.अलका गुप्ता और छात्रों को बधाई देते हुए ऐसे ही मेहनत कर संस्था का नाम रौशन करने को कहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar