(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डीऐवी कॉलेज में राष्ट्रिय खेल दिवस पर ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद को किया याद






कॉलेज के विदियार्थी ओलम्पियन हरमनप्रीत को कॉलेज  ने खेल दिवस पर आमंत्रित कर सम्मानित किया और हरमन ने कॉलेज को भेंट स्वरुप अपनी टीशर्ट " जरसी नम्बर 13 " दी

हमारे देश भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रिय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रिय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाने का कारण यह है कि इस दिन ‘हॉकी के जादूगर’ यानी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन आता है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 में इलाहबाद में हुआ था। उनका मूल नाम ध्यान सिंह था। चंद नाम उन्हें उनके सहयोगियों ने दिया क्योंकि हर रात वह चाँद की प्रतीक्षा करते थे और उसी की रौशनी में अभ्यास करते थे। मेजर ध्यानचंद ने भारत को अपनी कप्तानी के समय ओलिंपिक में सन् 1928, 1932 और 1936 में तीन स्वर्ण पदक दिलाए। यही कारण था कि उन्हें ‘हॉकी विजार्ड’ का टाइटल भी दिया गया। कुछ इसी तरह का हॉकी में एक और उभरता सितारा है हरमनप्रीत सिंह। मूल रूप से गुरदासपुर के रहने वाले हरमनप्रीत सिंह जालंधर के डीएवी कॉलेज के छात्र हैं और यहीं उन्होंने सुरजीत हॉकी एकेडमी में ट्रेनिंग ली. हरमनप्रीत ने 2016 ओलिंपिक में हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें भारतीय टीम क्वाटरफाइनल तक पहुंचा. उनकी प्रतिभा का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में मलेशिया के कुएंटन में 8वें जूनियर पुरुष एशिया कप में बीते रविवार को पाकिस्तान के साथ हुए मुकबले में उन्होंने सर्वाधिक चार गोल किये। इस मैच में भारत ने पाक को 6-2 से हराया था। इसी के साथ उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 15 गोल किये। इस टूर्नामेंट में भारत के इलावा पाकिस्तान, मलेशिया, ओमान, जापान, चीन, बांग्लादेश और कोरिया की टीमों ने भाग लिया था। हरमनप्रीत ने खेल दिवस के मौके पर ओलंपिक्स में पहनी अपनी टीशर्ट कॉलेज को भेंट स्वरुप दी। हरमनप्रीत सिंह के इलावा भारतीय जूनियर हॉकी टीम के पांच अन्य खिलाड़ी हरजीत सिंह(कप्तान), वरुण कुमार, मंदीप सिंह, गुरजंट सिंह और विक्रमजीत सिंह ने सुरजीत हॉकी एकेडमी में कोच अवतार सिंह से ट्रेनिंग हासिल की है। हरमनप्रीत सिंह की बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कोच अवतार सिंह ने कहा कि पिछले दो सालों में हरमनप्रीत का एक सकारात्मक विकास हुआ है और उसकी इस उपलब्धी पर उन्हें बहुत खुशी है।

कोलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस. के अरोड़ा ने कॉलेज के इन विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धी पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ इन्होनें पूरे कॉलेज का नाम भी रोशन किया है। इसके साथ डीएवी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के मुखी डा. मनु सूद ने बताया कि हरमनप्रीत सिंह के इलावा वरुण कुमार, गुरजंट सिंह और विक्रमजीत सिंह भी डीएवी के ही विद्यार्थी है। उन्होंने कहा कि पूरे राष्ट्र को इन खिलाड़ियों पर गर्व है और इनको कॉलेज की तरफ से मुकम्मल तौर से सुविधाएँ दी जाएंगी। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar