(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

के.एम.वी.में मेनका गांधी-सभी भारतीय लें भारत के नवनिर्माण का संकल्प






जालंधर:- भारत की विरासत संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर में आज मेनका गांधी, यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर (वूमैन एंड चाईल्ड डिवेल्पमैंट, गर्वन्मैंट आफ इंडिया) नया भारत संकल्प से सिद्वि कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यातिथि के रुप में पधारी। चन्द्र मोहन, अध्यक्ष आर्य शिक्षा मंडल व विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने माननीय मंत्री महोदया का स्वागत एवं अगुवाई की। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्रोचारण एवं पवित्र ज्योति प्रज्जवलन की रस्म के साथ हुआ। उनके साथ इस अवसर पर मनोरंजन कालिया, के डी भंडारी, रमेश शर्मा, सुनील ज्योति मेयर, जालंधर इन माननीय अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से समागम की शोभा को बढ़ाया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा ने अपने स्वागत संबोधन में माननीय महोदया मेनका संजय गांधी व उनके साथ विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया। समाज से सबंधित प्रत्येक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण विषय के प्रति भारतीय राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में एक नई चेतना और लहर पैदा करने वाली मुख्यातिथि महोदय को प्राचार्या जी ने नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक बताया तथा के.एम.वी. में पधारने पर उनका हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर पर विद्यालय की सभी छात्राओं के लिए स्र्वणिम एवं अविस्मरणीय है। चंद्रमोहन अध्यक्ष आर्य शिक्षण मंडल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में मेनका गांधी के व्यक्तित्व को सशक्त महिला की ऐसी अदभुत मिसाल बताया जिन्होंने अपनी बुद्धि, विवेक, जुझारुपन तथा संघर्ष के बल पर विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता के उच्चतम शिखरों का ही स्पर्श नहीं किया अपितु अपने विचारों से समाज और विशेष रुप से युवा वर्ग को एक नई सोच दी। उन्होंने माननीया मंत्री महोदया के मंत्रालय द्वारा जनकल्याण के सभी कार्यों में कन्या महाविद्यालय के द्वारा भरपूर समर्थन के साथ- साथ हर संभव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। मुख्यातिथि ने अपने विस्तृत एवं तथ्यों पर आधारित व्याख्यान में सभी विद्यार्थियों को केंद्र सरकार तथा विशेष रुप से उनके मंत्रालय द्वारा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्थान के लिए आरंभ की गई एवं सफलतापूर्वक चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यौन शोषण, अपहरण, तथा उनके साथ होने वाले उत्पीडऩ एवं दुष्कर्मों के मामलों में महिलाओं को सुरक्षा चिकित्सा सुविधा एंव कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास के तहत मंत्री महोदया ने वन स्टाप सैंटर्स, महिला पुलिस वालंटियर्स एवं विभिन्न मोबाईल एप्स की शुरु करने के सबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं एवं प्रयासों का मंतव्य पीडि़त महिला को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध करवाना है। लघु उद्योगों के स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कढ़ाई-बुनाई, आरगैनिक फूड, नर्सरी मेकिंग, सोशल मीडिया मैनेजमैंट तथा स्किल डिवैल्पमैंट के अंतर्गत सरकार द्वारा शुरु किए गए कोर्सेज की जानकारी देते हुए माननीया मंत्री महोदया ने कहा कि सिर्फ स्किल डिवैल्पमैंट से सबंधित प्रशिक्षण ही नहीं अपितु राष्ट्रीय महिला कोष के द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है जिससे वे स्वावलंबी होने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण एवं उसकी आर्थिक प्रगति में भी सहयोग दे सकें। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा सन 1942 में दिए गए भारत छोड़ो नारे का हवाला देत हुए उसी समर्पण और एकजुटता के साथ सभी भारतीयों को संप्रदायवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ, सबन, सशक्त एवं प्रगतिशील नए भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि के इस विचारोतेजक सम्भाषण के पश्चात कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने उनसे आर्थिक स्वावलम्बन, आदि विषयों से सबंधित प्रश्न पूछे जिसका उन्होंने उचित प्रत्युत्तर देते हुए समाधान किया। राष्ट्रगान के सामूहिक उच्चारण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मेनका गांधी के राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन की साक्षी एवं भागीदार तथा नारी शिक्षा के द्वारा सामाजिक जागृति में बहुमुल्य योगदान देने वाली संस्था के ऐतिहासिक भवन कृष्ण हाल जिला हाल आफ फेम के नाम से जाना जाता है का भी दौरा किया तथा विद्यालय का दौरा करते हुए माननीय मुख्यातिथि महोदय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा दिए जा रहे गुणात्मक योगदान को भरपूर सराहा। इस अवसर पर के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी की वाईस प्रैजीडैंट डा. सुष्मा चावला, सतपाल गुप्ता, नीरु कपूर,सुशीला भगत, डा. दीपाली लूथरा भी मौजूद थे।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar