(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एच ऍम वी के सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका |

डीएवी कॉलेज में ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ मुहिम के तहत किया गया वृक्षारोपण 






जालंधर: पेड़ों की बे रोक-टोक कटाई से पर्यावरण में प्रदूषण और बढ़ गया है। बेशक सरकार द्वारा इसके लिए बेहद कड़े नियम बने गए हैं लेकिन अभी भी इनकी कटाई जारी है। इसी के मद्देनजर डीएवी कॉलेज में कंप्यूटर साईंस विभाग बीती 19 अगस्त को ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ मुहिम के तहत वृक्षारोपण किया। इस मौके पर कंप्यूटर साईंस विभाग के सभी विद्यार्थीयों ने इस मुहीम में हिस्सा लिया। इस दौरान ड्रेसीएना, कुकस रेवेस्टा तथा एसपारागस के साथ-साथ अन्य कई प्रकार के पौधे भी लगाए गए।  इस दौरान विद्यार्थियों ने ' साँसें हो रही हैं कम', 'आओ पेड़ लगाये हम’, ‘पर्यावरण की रक्षा, दुनिया की सुरक्षा’, तथा 'जब हरियाली आती है दुनिया में खुशियाँ छाती हैं’ आदि नारों के साथ पेड़ लगाने का संदेश दिया।  इस मौके विभाग के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को पेड़ों की महत्वता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि आज कल के आधुनिक वैज्ञानिक युग में जैसे जैसे हम नए अविष्कारों की खोज कर रहे हैं। उसी तरह हमारा पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचने के लिए हम सब को आगे आने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं इस दौरान विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रकार के पेड़ों के बारे में जानकारी हासिल की। सभी विद्यार्थियों ने मिलकर प्रण किया कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वह भविष्य में भी अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस.के. अरोड़ा ने भी कंप्यूटर साईंस विभाग के इस कार्य की प्रशंसा की. इसके साथ ही उन्होंने सभी को संदेश दिया वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नितिन भाटिया, ललित, लेखा जिंदल, विशाल और मोनिका चोपड़ा आदि अध्यापक मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar