(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, जालंधर के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोश | मेहर चन्द पॉलीटैक्निक के विद्यार्थियों का रामकृष्ण आश्रम चंडीगढ़ में एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर | बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा |

अंतरसदनीय गणित प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर:- मेयर वर्ल्ड स्कूल में गणित के प्रति बच्चों की रूचि बढ़ाने के लिए अंतरसदनीय गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से पाँचवीँ तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक सदन में चार-चार बच्चे शामिल थे। विद्यार्थीयों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुलझाने के लिए इस प्रतियोगिता को 5 भागों में विभाजित किया गया। इसमें साधारण ज्ञान चक्र, दिमागी योग्यता, तर्क ज्ञान संबंधित व रैपिड फायर चक्र प्रमुख थे। चारों सदनों के प्रतिभागियों ने अपनी सूझ-बूझ का उच्च प्रदर्शन करते हुए सभी चक्रों के उत्तर रोचक व उत्तम ढंग से दिये। इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में स्कूल की वाइस चेयरपर्सन नीरजा मेयर जी एवं प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह हुंदल जी विशेष रूप से उपस्थित थे। गणित के प्रति बढ़ती रूचि को देखकर प्रधानाचार्य जी का मन हर्षोल्लास से भर गया और उन्होंने गणित के प्रति बच्चों की बढ़ती रूचि की सराहना तहदिल से की और बच्चों को भविष्य में इसी तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में परिणाम घोषित किए गए। जिसमें कीट्स सदन के आरिष, अर्शवीर, शोर्यवीर एंव गुनराज प्रथम रहे तथा शेक्सपीयर सदन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजयी बच्चों को परिमाण पत्र वितरित किए गए।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar