(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

बिना ऑपरेशन घुटनो के दर्द से छुटकारा पाने हेतु कैंप का सम्मापन लायंस क्लब जालंधर में हुआ






जालंधर : आज दोपहर 2 बजे बिना ऑपरेशन घुटनो के दर्द से छुटकारा पाने हेतु कैंप जो कि पिछले दो दिनों से लायंस क्लब जालंधर में चल रहा था उसका सम्मापन सब आये हुए मरीजों को नी ब्रेसिस लगा कर हुआ। प्रधान संजीव मड़िया ने सम्मापन समारोह का आरम्भ मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन हरभजन सिंह सैनी के स्वागत से किया। आये हुए सभी मरीजों का धन्यवाद करते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन जे.बी.सिंह चौधरी ने बताया कि अगला कैंप 3-4-5 दिसंबर 2017 को लायंस क्लब में लगाया जायेगा। मुख्य मेहमान ने क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की और आयें हुए मरीजों को जल्दी ठीक होने की शुभ कामनाये की। सचिव मनीष चोपड़ा और पी. आर.ओ दया किशन छाबड़ा ने सब कार्य पूरे होने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए सब सहयोगी लायंस मेंबरों का धन्यवाद किया। इस कैंप के कन्वेनर दिनेश शर्मा, उप प्रधान राजिंदर सिंह बहल, लायन कुलविंदर फूल, ने कैंप के सम्मापन पर प्रधान संजीव मड़िया को बधाई दी। इस कैंप में जगन्नाथ सैनी, ए के बहल, केवल शर्मा, साहिल अरोड़ा ,लायन परमिंदर सिंह, प्रदीप छाबरा का भरपूर योगदान रहा ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar