(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में पंजाबी नुक्कड़़ नाटक प्रतियोगिता






 

जालंधर :- मेयर वर्ल्ड स्कूल में कक्षा छठी से बाहरवीं तक के बच्चों के मध्य अन्तर-सदनीय पंजाबी नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में चारों सदन के 8 से 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के वाईस चेयरपर्सन नीरजा मेयर और प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह हुंदल विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता का विषय था सौशल मीडिया की गुलामी। बच्चों ने अपने अभिनय द्वारा यह दिखाया कि किस तरह हम आधुनिकता की दौड़ में सोशल मीडिया के गुलाम बनते जा रहे हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा कारिया है जो हमें दुनिया से जोड़ता भी है और इसका अत्यधिक प्रयोग हमें अपनों से दूर भी कर देता है। उन्होंने यह भी दिखाया कि अपनी निजी जानकारी किसी से भी सांझी करने पर हमें क्या-क्या नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। कुछ छोटी मानसिकता वाले व्यक्ति किस तरह से अपनी मंशा पूरी करने के लिए सौशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों को परेशान करते हैं।

बच्चों के इस प्रयास से खुश होकर विद्यालय के वाईस चेयरपर्सन नीरजा मेयर व प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह हुंदल ने कहा कि हमें आधुनिकता के तरीकों को अपनाते समय सोच विचार कर लेना चाहिए। अपनी निजी जानकारी किसी से भी सांझी नहीं करनी चाहिए और बच्चों को सौशल मीडिया का प्रयोग बड़ों की देखरेख में ही करना चाहिए। प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि वर्डस्वर्थ सदन के रीत, पूरब, बिषप, हरसिमरत, हर्षिता, कुलमीत, गुरसाहिल, प्रभनूर, नाव्या, माधव और गुरजोत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दूसरा स्थान कीट्स सदने के बच्चों ने प्राप्त किया। बिषप को सर्वश्रेष्ठ कलाकार घोषित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य जी ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar