(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

के.एम.वी. ने एन.सी.सी नैशनल एचीवर्स को किया सम्मानित






जालंधर :- भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, जालंधर की एन सी सी सब-यूनिट की एस यू/ओ शबनम तथा यू ओ सुनयना को जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के रुरल डिवैल्पमैंट मंत्री तृप्त राजेंदर बाजवा द्वारा प्रमाण-पत्र तथा मैडल प्रदान कर सम्मानित करने के साथ-साथ उनके द्वारा अपनी मेहनत व लगन से विद्यालय का नाम रौशन करने के लिए प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान एन सी सी में इन दोनों छात्राओं की उल्लेखनीय भागीदारी के लिए दिया गया। शबनम ने आर डी सी 2017 में तथा सुनयना ने टी.एस.सी 2017 में हिस्सा लिया दोनों छात्राओं ने एडवैंचर ट्रेनिंग कैंप में भी सहभागिता की जबकि शबनम ने अंडेमान निकोबार आईलैंड में एस एन/सी में भाग लेकर स्कूबा ड्राईविंग का अनुभव प्राप्त किया। जबकि सुनयना ने नेहरु इंस्टीच्यूट आफ माऊंटेनिंरग द्वारा लगाए गए उत्तर काशी क्लाईम्बिंग कैंप में भाग लिया। 2 पी.बी  (जी) द्वारा उपलब्ध करवाए गए प्रशिक्षण सबंधी उपयुक्त अवसरों को लेकर दोनों छात्राओं ने अपनी प्रसन्नता एवं संतोष को व्यक्त किया। इसी के साथ विद्यालय के एन.सी.सी यूनिट द्वारा दी गई प्रेरणा तथा कालेज द्वारा उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं के लिए विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के प्रति एवं एन सी सी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्या जी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर दोनों छात्राओं को मुबारकबाद दी तथा आगे भी भविष्य में उनकी कामयाबी के लिए शुभाषीश देते हुए उन्हें इसी परिश्रम और प्रतिबद्धता से अपने मार्ग पर बढऩे के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar