(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

मेहर चन्द पॉलीटैक्निक के विद्यार्थियों का रामकृष्ण आश्रम चंडीगढ़ में एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर | बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ |

पोलिंग और कांऊटिंग स्टाफ के लिए 23 और 24 अप्रैल को जिला प्रशासन की तरफ से रिहर्सल






डी.सी ने आधिकारियों को अपनी चुनावी ड्यूटी को उत्साहपूर्ण निभाने के लिए कहा

जालन्धर 17 अप्रैल:- लोक सभा मतदान 2019 को शांतमायी, निर्भय और पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के लिए, जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को चुनाव अमले की पोलिंग प्रक्रिया में अपनी भूमिका और जिममेदारी प्रति जानकारी देने के लिए रिहर्सल का आयोजन किया जायेगा। जिला प्रशासन 23 अप्रैल को पोलिंग स्टाफ के लिए और कांऊटिंग स्टाफ के लिए 24 अप्रैल को रिहर्सला का आयोजन करेगा। डिप्टी कमिशनर -कम -जि़ला चुनाव अधिकारी श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने आज जि़ला प्रशासकी कंपलैकस में प्रशिक्षण-कम-सैंसीटायजैशन वर्कशाप की अध्यक्षता करते हुए आधिकारियों को जानकारी देते कहा कि पोलिंग स्टाफ की रिहर्सल से समबन्धित सहायक चुनाव रिटर्निंग अधिकारी (ए.ई.आर. ओ) की तरफ से निर्धारित स्थानों पर होगी। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को फिल्लौर क्षेत्र पोलिंग स्टाफ के लिए रिहर्सल सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल फिल्लौर में, नकोदर क्षेत्र लिए गुरू नानक नेशनल कॉलेज(लडक़े), शाहकोट क्षेत्र लिए पब्लिक सीनियर सकैंडरी स्कूल, करतारपुर क्षेत्र लिए कैंट रोड पर स्थित खालसा कॅलेज फार वूमेन, जालंधर पश्चिमी के लिए एच.एम.वी कॉलेज, जालंधर केंद्रीय और जालन्धर उतरी क्षेत्र लिए डेवीएट, जालंधर छावनी के लिए ए.पी.जे कालेज फार फ़ाईन आर्टस और आदमपुर क्षेत्र लिए के.एम.वी संस्कृति स्कूल होगी। उन्होंने कहा कि जिले में 1863 बूथों के लिए 18000 कर्मचारी में से 2329 पोलिंग पार्टियाँ पोल ड्यूटी के लिए लगाई गई हैं।

डिप्टी कमिशनर ने कहा कि मतदान के दौरान 9316 कर्मचारी प्राजाईडिंग अधिकारी (पी.आर.ओ), ए.पी.आर.ओ और पोलिंग अधिकारी (पी.ओ) के तौर पर नियुक्त किये जाएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि पोलिंग के बाद कांऊटिंग वाले दिन भी 122 टेबलों के लिए स्टाफ नियुक्त किये जाएंगे और उन्होंने कहा कि जिले में पोलिंग वाले दिन लगभग 1000 माईक्रो आबजवर भी नियुक्त किये जाएंगे। डिप्टी कमिशनर ने आधिकारियों को चेतावनी देते कहा कि चुनावी ड्यूटी पर ना उपस्थित होने वाले कर्मचारी /आधिकारियों के विरुद्ध सखत कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि पोल ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि आधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से चुनाव ड्यूटी के प्रति किसी तरह की अनावश्यक और अनचाही देरी पर भी सख़त कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर कुलवंत सिंह, उपमंडल मैजिस्ट्रेट परमवीर सिंह, अमित कुमार पंचाल, संजीव शर्मा, राजेश शर्मा और चारूमीता, सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारटी डा. नयन जस्सल, जि़ला सूचना अधिकारी श्री अमोलक सिंह कल्लसी, तहशीलदार चुनाव मनजीत सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar