(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

हरियावल समिति कार्यालय में हरियावल पंजाब अभियान के अंतर्गत सेमिनार का सफलता पूर्वक आयोजन






जालंधर (JJS) परवीन:- आज आकाशवाणी भवन, हरियावल समिति कार्यालय जालंधर में हरियावल पंजाब अभियान के अंतर्गत सेमिनार का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इसमें इस क्षेत्र से जुड़े हुए विशेषज्ञों ने अपने विचार रखें। सबसे पहले डॉक्टर राकेश जी, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना से ने वृक्ष जलवायु एवं पृथ्वी के आधार कैसे? इस विषय पर सभी का मार्गदर्शन किया। डॉक्टर बृजेश द्विवेदी जी ,एलपीयू जालंधर में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने घर में औषधि युक्त पौधों को कैसे ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन दिया जा सकता है एवं घर को निरोग बनाया जा सकता है उस पर सभी का मार्गदर्शन किया। फिर आशिका जैन जी, ज्वाइंट कमिश्नर ,नगर निगम जालंधर ने कूड़ा एक वरदान कैसे? इस विषय पर सभी का मार्गदर्शन किया।हरियावल पंजाब जालंधर की टोली से कमल शर्मा जी ने एक आदर्श उदाहरण से मंच संचालन  किया। पुनीत खन्ना जी , जिला संयोजक हरियावल पंजाब, राम गोपाल जी प्रांत प्रमुख हरियावल पंजाब ,प्रदुमन ठुकराल जी प्रांत अध्यक्ष हरियावल पंजाब समिति पंजाब ने अपने विचार सभी से साँझे किए। इस अवसर पर 100 से अधिक की संख्या में जिला वासी सम्मिलित हुए जिसमें महिलाएं ,बच्चे, युवा एवं वृद्ध सभी आयु के हरियावल श्रद्धालु उपस्थित थे। हरियावल पंजाब जिला जालंधर टोली से अशोक जी, नीतीश गुप्ता जी, राजबीर सिंह जी, नरेश वालिया जी, नवजोत सिंह जी, नव कुंद्रा जी, हर्ष मरवाहा जी, कर्ण जी, नितिन चोपड़ा जी, नितिन मलिक जी,अभिलक्ष्य जी, आयुष अग्रवाल जी, पीयूष अग्रवाल जी, अर्जुन त्रेहन जी, सुधीर सहगल जी,अमनदीप जी,  मोहित जी ,विशाल जी आदि उपस्थित रहे।प्रान्त हरियावल समित्ति से शैली खन्ना जी, अशोक जी, प्रतीक जी, सुशील सैनी जी ,शाल्लु जी,पवन मल्होत्रा जी उपस्थित रहे। आइए मिलकर पंजाब को पुनः हरियावल पंजाब बनाने में अपना योगदान दें। हमारा उद्देश्य एक ही है कि हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ लगाए और एक पेड़ पाले।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar