(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

के.एम.वी. का सुप्रसिद्ध तथा बेहद प्रतीक्षित बहुरंगी फैशन फिएस्टा सुकृति-24 31-03-2024 को होगा आयोजित | के.एम.वी. की छात्राओं ने भारत में साइकोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार की अवसरों के बारे में जाना | वरुनिधि कोचिंग अकादमी में किया गया एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2023–2024 का आयोजन | संस्कृति केएमवी स्कूल मे वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2023-24 | डीएवी कॉलेज जालंधर में रोजगार कौशल पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन |

डीएवी के कंप्यूटर साईंस विभाग के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने दिव्यांग बच्चों से की खास मुलाका






जालंधर: ऐसे संयोग न बड़े अच्छे लगते हैं। सुनने सुनाने में और कहने बताने में। जी हाँ, यहाँ हम डीएवी कॉलेज के कंप्यूटर साईंस से जुड़े एक संयोग की बात कर रहे हैं। जालंधर के डीएवी कॉलेज के कंप्यूटर साईंस विभाग के स्नातक और स्नाकोत्तर के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने स्थानीय मॉडल टाउन में मदर टेरेसा आश्रम मिशनरी ऑफ़ चैरिटी में विशेष जरूरतों वाले बच्चों से मुलाकात की। गौर हो की 1983 में बनी यह संस्था लगातार अनाथ बच्चों की सहायता के लिए काम कर रही है। इस मौके पर डॉ. निश्चय बहल, आई.टी. फोरम के अध्यक्ष मोनिका चोपड़ा और सहायक प्रबन्धक लेखा जिंदल ने वहां मौजूद 42 बच्चों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हिये उनको मिठाईयान, जूस और पेस्ट्री बांटी। हालाँकि सभी अध्यापकों ने इन दिव्यांग बच्चों के बारे में संवेदना वयक्त करते हुए कहा की, समाज के इस तबके को प्यार और सहानुभूति की आवश्यता है, जिससे ये आत्म-निर्भर बन सकें। उन्होंने बताया की उनका मुख्य मकसद ही इन बच्चों को मानसिक और शारीरिक तौर पर निर्भरता का गुण पैदा करना है। इस दौरान आये हुए सभी विद्यार्थियों और आध्यापकों ने उन बच्चों के साथ मिलकर केक भी काटा। इस समाज की ये बड़ी विडंबना है की इन दिव्यांग बच्चों को वो या तो इस समाज का हिस्सा नहीं मानते या उन्हें किसी अनाथ आश्रम में छोड़ आते हैं। लेकिन डीएवी कॉलेज के कंप्यूटर साईंस विभाग ने उनसे सहानुभूति प्रकट करते हुए एक मिसाल कायम की है और समाज को ये संदेश भी दिया है की इस समाज में इन दिव्यांग बच्चों का भी इस समाज में उतना ही हक़ है जितना एक आम इंसान का। 

वहीँ कॉलेज के प्रिंसिपल एस.के अरोड़ा ने भी कॉलेज के कंप्यूटर साईंस विभाग के इस कार्य की प्रशंसा की और सभी को इन बच्चों के प्रति आगे आने का संदेश दिया। उन्होंने ये भी कहा की डीएवी कॉलेज हमेशा ऐसे ही इन बच्चों की मदद के लिए प्रयत्नशील रहा है और आगे भी इन बच्चों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar