(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

डीएवी कॉलेज जालंधर में आईटी फेस्ट 2024 आयोजित किया गया | दर्शन अकादमी में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस | संस्कृति केएमवी स्कूल में वैश्विक पृथ्वी दिवस | इनोसेंट हार्ट्स में ईको क्लब के विद्यार्थियों ने अ विज़न : ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया थीम के तहत मनाया वर्ल्ड अर्थ डे | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में 49वें पुरस्कार वितरण समारोह का शानदार आयोजन |

इनोसैंट हार्ट्स लोहारां कैम्पस के विद्यार्थियोंं का शैक्षणिक टूर






जालंधर (JJS) अजय:- इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्ज़, लोहारां कैम्पस के होटल मैनेजमैंट बी.टी.टी.एम. (समैस्टर-2) एवं ए.टी.एच.एम. (समैस्टर-4) के विद्यार्थियों का शैक्षणिक टूर आयोजित किया गया। एयरलाइन्स एंड टूरिज़्म के विद्यार्थी भी इस टूर मेंं शामिल हुए। विद्यार्थियों को चंडीगढ़ में प्रसिद्ध स्थानों जैसेकि रॉक गार्डन, सुखना झील, सैक्टर-35 मार्किट, अलग-अलग फूड प्वाइंट आदि पर ले जाया गया। इस टूर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कोर्स से संबंधित टूरिज़्म बारे जानकारी देना था। चंडीगढ़ तथा पंजाब क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के बारे विद्यार्थियों को इस टूर के दौरान जानकारी दी गई। इस टूर पर विद्यार्थियों के साथ असिस्टैंट प्रोफैसर अर्शदीप सिंह व असिस्टैंट प्रोफैसर रंजना गए तथा उन्होंंने विद्यार्थियों को टूरिज़्म के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे जो भी कोर्स मेंं पढ़ते हैं, उसे वास्तविक जीवन में नज़दीक से अनुभव करके ज्यादा सीखते हैं। होटल मैनेजमैंट के प्रिंसीपल प्रो. दीपक पॉल ने कहा कि ऐसे टूर आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिक जानकारी देना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar