(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

डिप्स में नारी सशक्तिकरण सप्ताह सम्पन्न






गांव की महिलाओं के साथ मिलकर मनाया महिला दिवस

जालन्धर (JJS) अजय:- "की औरत दी सिफत करां, इंसान खुद औरत दा जाया है। मैं माँ अपनी दे रूप विच, हर वार ही रब नू पाया है", पंक्तियों के साथ महिला सशक्तिकरण सप्ताह के अंतिम दिन अर्थात महिला दिवस का आगाज किया गया। यह शब्द डिप्स चेन की चेयरपर्सन जसविंदर कौर ने कपूर गांव में अपने भेजे संदेश द्वारा सभी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहे। गांव की महिलाओं को एक खास अहसास करवाने तथा वहां शानदार कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित करने के उदेश्य को मुख्य रखते हुए डिप्स के अध्यापकों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गांव के सुधार तथा विकास के लिए समर्पित सिमरनजीत कौर, गुरपाल कौर, गुरविंदर कौर तथा विमला कौर को दुशाला तथा पुष्प गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ डिप्स की आध्यापिका ने सभी महिलाओं को सम्बोदित करते हुए इस दिन के महत्व से अवगत करवाया तथा कहा कि आज नारी हर क्षेत्र में पुरूषों के समान है। अगर यह कहा जाए कि आज की नारी हर क्षेत्र में पुरूषों को भी पीछे पछाड़ रही है तो गलत न होगा। इस दौरान सभी महिलाओं ने मिलकर पंजाब का पारम्पारिक लोक नृत्य गिद्दा डाल कर इस दिन को मनाया। इस दौरान डिप्स चेन के सभी अध्यापकों तथा गांव की महिलाओं ने सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने की शपथ ली । इस दौरान डिप्स चेन की अध्यापिका हरविंदर कौर, मोनिका जग्गी, रविंदर औजला, सुखचरनपाल, ललिता चोपड़ा सहित 40 से अधिक अध्यापक उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar